फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of Young Man In Love Connection In Sirsa

प्रेम प्रसंग में युवक को घर बुलाकर बेदर्दी से पीटा, जबरन जहर देकर उतारा मौत के घाट

Wed, 24 Jul 2019 09:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बडागुढ़ा (सिरसा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बडागुढ़ा (सिरसा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Jul 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
Murder of Young Man In Love Connection In Sirsa
सांकेतिक तस्वीर

प्रेम प्रसंग में युवती के रिश्तेदारों ने युवक को घर बुलाकर पीट-पीटकर और जहर देकर मार डाला। पुलिस ने एक नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस को दी शिकायत में राय सिंह ने बताया है कि उसके भाई राकेश कुमार (23) का एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने उसे अपने रिश्तेदार के यहां भेज दिया। मंगलवार को युवती के रिश्तेदार रोहताश ने राकेश को अपने घर बुलाया। आरोप है कि रोहताश और पांच अन्य लोगों ने राकेश को बेदर्दी से मारा-पीटा और उसके मुंह में जबरन जहरीला पदार्थ डाल दिया। 
विज्ञापन


राय सिंह के अनुसार सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचा तो राकेश घायल अवस्था में पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी कृष्णलाल ने बताया कि पुलिस ने राय सिंह के बयान पर रोहताश और 5 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed