फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of Young Man

युवक की दर्दनाक हत्या, कटा मिला सिर

Tue, 12 Aug 2014 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Tue, 12 Aug 2014 07:55 PM IST
विज्ञापन
Murder of Young Man

गांव उपलाना के युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव गांव उचाना रेलवे फाटक के पास से सिर कटा हुआ मिला है और दूसरी साइड में युवक की कार भी मिली है। जीआरपी को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सोमपाल की हत्या करके उसको पटरी के नजदीक फेंका गया है, ताकि पुलिस हादसा समझकर मामला हत्या का न जोड़े। जिन्होंने भी सोमपाल की हत्या की है वह बहुत चालक हैं।
विज्ञापन


आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की है, लेकिन कार में खून के निशान और शव पर चोट के निशान दर्शा रहे हैं कि युवक की हत्या की गई है।

नहीं मिला मृतक का पर्स

Murder of Young Man

सोमपाल का शव हत्या के कारणों की ओर साफ इशारा कर रहा है। सोमपाल के चोट के निशान, कार में खून के निशान और सोमपाल का पर्स गायब होने से आशंका जताई जा रही है कि सोमपाल की हत्या की गई है।

परिजनों ने बताया कि सोमपाल पर्स में हजारों रुपये रखता था। परिजनों का कहना है कि पुलिस सबूत पर ध्यान से कार्रवाई करे तो हत्या का मामला दिख रहा है।

गांव उपलाना के सोमपाल की शादी सात साल पहले हुई थी। गांव में कभी भी सोमपाल की लड़ाई नहीं हुई। मंगलवार को बच्चों को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

किसी से कोई रंजिश नहीं थीः परिजन

Murder of Young Man

मृतक सोमपाल के रिश्तेदार मामचंद और सोनू राणा ने बताया कि सोमवार रात सोमपाल कार लेकर घर से आया था। उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी।

मंगलवार को गांव उचाना फाटक के पास एक कार और एक शव की सूचना लोगों ने जीआरपी को दी। पुलिस को फोन करके यह जानकारी दी। पुलिस ने कार व शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।

गांव उपलाना के युवक का शव और कार मिली है। एफएसएल टीम ने घटना की जगह से फिंगर प्रिंट लिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
- ओमपाल, जांच अधिकारी, जीआरपी, करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed