{"_id":"546c3ca5cdc6287b0c49c07cd9cb62f3","slug":"murder-of-wife-by-drunkan-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोका तो रेत दिया पत्नी का गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से रोका तो रेत दिया पत्नी का गला
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Thu, 05 Jun 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने जब पति को शराब पीने से मना किया तो उसने चाकू से उसका गला रेत कर हत्या कर दी। पत्नी की पहचान रीटा 32 के रूप में हुई है। वहीं रीटा का गला काटने के बाद पति राजकुमार(35) मौके से भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने राज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना मौली कांप्लेक्स के मकान नंबर 2737 बुधवार देर शाम की है। जब रीटा ने पेंटर का काम करने वाले पति को बुधवार रात करीब 8 बजे शराब के नशे में घर आया। इस पर दोनों में विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
इतने में राजकुमार ने चाकू उठा कर रीटा का गला काट दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर जिप्सी रीटा को गंभीर हालात में उठा कर पीजीआई ले गई। जहां रात साढे़ 10 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मनीमाजरा थाना प्रभारी ने बताया कि रीटा के पिता श्रीनिवास की शिकायत पर राज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके 8 और 5 साल के बेटे है। रीटा के पिता श्रीनिवास भी मौली कांप्लेक्स में ही रहते हैं।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया। थाना प्रभारी के अनुसार रीटा के शव का वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।