फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of nursing student after rape

रेप के बाद नर्सिंग स्टूडेंट का गला दबा डाला

Tue, 16 Dec 2014 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Tue, 16 Dec 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
murder of nursing student after rape

नर्सिंग स्टूडेंट की हत्या का राज खुल गया है। रेप के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। बिसरा रिपोर्ट में छात्रा की मौत का राज सामने आया। घटना पंजाब के गुरदासपुर की है।

विज्ञापन


हत्याकांड से जुड़े आरोपी युवक की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। नर्सिंग स्टूडेंट का शव करीब पांच माह पूर्व पठानकोट स्थित सुजानपुर के पास सड़क किनारे झाड़ियों में मिला था।
विज्ञापन


छात्रा अमृतसर से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। बिसरा रिपोर्ट के आधार पर पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े आरोपी गुरदासपुर के आईटीआई कालोनी निवासी राजेश कुमार ने पहले छात्रा से बलात्कार किया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसने भाई व एक अन्य साथी की मदद से कपनदीप का शव सुजानपुर के पास फेंका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का छात्रा के साथ प्रेम संबंध

murder of nursing student after rape

इसके बाद पुलिस ने 19 जुलाई 2014 को सुजानपुर के पास स्थित इस्लामपुर के समीप झाड़ियों से छात्रा के शव को बरामद किया था। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड का आरोपी राजेश कुमार ही छात्रा का प्रेमी था।

आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में स्वीकार किया था कि उसका छात्रा के साथ बीते पांच साल से प्रेम संबंध था। अब छात्रा विवाह के लिए दबाव बना रही थी।

उसे रास्ते से हटाने के लिए ही आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम दिया। इस कार्य में आरोपी के भाई लवली और रिश्तेदार सोनू ने उसकी मदद की। मामले में आरोपी की मां व चाची पर हत्याकांड की जानकारी छिपाने का आरोप लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed