{"_id":"5b9939f8867a557ecb2eabbf","slug":"murder-of-missing-woman-in-barnala-dead-body-found-from-former-councilor-s-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 दिन से लापता थी लड़की, इस हाल में मिली प्रेमी के घर...देख पुलिस वाले हुए बेहोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3 दिन से लापता थी लड़की, इस हाल में मिली प्रेमी के घर...देख पुलिस वाले हुए बेहोश
Thu, 13 Sep 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बरनाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बरनाला (पंजाब)
Updated Thu, 13 Sep 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तीन दिन से लापता चल रही लड़की का सुराग मिल गया है। लेकिन वो ऐसी हालत में मिली है कि पुलिस वालों के भी होश उड़ गए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला...
2 of 6
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
घटना पंजाब के बरनाला की है। यहां, तीन दिन पहले लापता हुई गांव संघेड़ा निवासी गुरमीत सिंह की 25 वर्षीय लड़की चरनजीत कौर का शव पूर्व पार्षद भिंदर सिंह के घर के बेडरूम में मिला है। वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। इसका खुलासा उस समय हुआ जब आशंका होने पर पुलिस ने आरोपी के घर में रेड की। मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
3 of 6
मृतक
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित गुरमीत सिंह की बेटी चरनजीत कौर तीन दिन पहले बरनाला स्थित गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में माथा टेकने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने अपने स्तर पर उसका पता लगाने की कोशिश की। कुछ पता नहीं लगने पर गुरमीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने 12 सितंबर की सुबह संघेड़ा के पूर्व पार्षद भिंदर सिंह के घर पर छापामारी की। जैसे ही पुलिस घर में दाखिल हुई तो कमरे के बाहर बदबू आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
जैसे ही पुलिस ने घर के बेडरूम का दरवाजा खोला तो वहां पुलिस को लापता लड़की चरनजीत कौर का सड़ा गला शव मिला। शव को देखकर दो पुलिस वाले और गांव के दो लोगों की हालत बिगड़ गई। वह उल्टियां करने लगे। इसके बाद कुछ और पुलिस जवानों ने शव को कमरे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा गया।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
गौर हो कि घर में कोई भी मौजूद नहीं था। बता दें कि पूर्व पार्षद भिंदर सिंह की करीब तीन साल पहले मौत हो चुकी है। वहीं, डीएसपी (सिटी) राजेश छिब्बर का कहना है कि मुख्य आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लड़की की मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।