फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of married woman by knife

बेरहमी से चाकू गोदकर विवाहिता की हत्या

Tue, 05 Aug 2014 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट) Updated Tue, 05 Aug 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
murder of married woman by knife

कोटकपूरा (फरीदकोट) में मोगा रोड स्थित अमन नगर के एक घर से महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। महिला की चाकू से गोदकर हत्या की गई है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान मोहल्ला स्वर्गापुरी निवासी मनजिंदर कौर उर्फ अंजली (28) के रूप में हुई। थाना सिटी पुलिस ने घर में रहते युवक सन्नी बजाज को हत्या के आरोप में नामजद कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मृतका की बहन और लुधियाना की इंदिरा कालोनी निवासी रजनी ने बताया कि सोमवार शाम अमन नगर निवासी सन्नी बजाज उसकी बहन को अपने घर लेकर गया था। वापस न लौटने पर जब वह अपनी बहन का पता करने सन्नी के घर पहुंची तो उसके घर से धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी बहन की लाश बाथरूम में खून से लथपथ पड़ी थी। रजनी के अनुसार अंजली का विवाह कोटकपूरा निवासी प्रिंस से हुआ था। कुछ समय पहले किसी केस में प्रिंस के जेल चले जाने के बाद वह इन दिनों सिखांवाला रोड निवासी रानी कौर के घर में रह रही थी।

डीएसपी बलजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी पिछले सप्ताह ही अपनी पत्नी को मायके छोड़कर आया था। सोमवार रात 11 बजे तक वह अपने ससुराल परिवार वालों से बात भी करता रहा।

बाद में उसका फोन आना बंद हो गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और आरोपी युवक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।


हत्या के बाद घर का सामान जलाया
महिला की हत्या के बाद आरोपी युवक ने अपने घर के सामान को भी आग लगा दी और मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर फरार हो गया। मंगलवार सुबह घर से धुआं निकलता देख मोहल्ले के लोगों ने परिवार से अलग रहते आरोपी के एक भाई को मौके पर बुलाया और फायर ब्रिगेड समेत सिटी पुलिस को भी सूचित किया।

मुख्य गेट का ताला तोड़ने के उपरांत घर में भयंकर आग बुझाते समय बाथरूम से महिला का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस को हत्या के पीछे कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed