फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of married beloved for illegal relationship

शादीशुदा प्रेमिका फौजी को करने लगी ब्लैकमेल तो सिरफिरे ने...

Mon, 21 Sep 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 21 Sep 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
murder of married beloved for illegal relationship

फौजी की शादी तय हो गई लेकिन उसकी शादीशुदा प्रेमिका उसे करने लगी ब्लैकमेल तो युवक ने उठाया दहलाने वाला कदम।  दरअसल फौजी प्रेमी को ब्लैकमेल करना एक महिला को भारी पड़ गया।

विज्ञापन


सिरफिरे प्रेमी ने महिला को दो गोली मार मौत के घाट उतार दिया। आरोपी फौजी वारदात को अंजाम दे मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


मामला सोनीपत रोड पर गांव भैंसरू कलां के पास का है। पुलिस के मुताबिक सांपला थाना क्षेत्र के गांव गिझी की रहने वाली 35 वर्षीय राजबाला रविवार शाम को अपने 14 साल के बेटे चांद के साथ बाइक पर बैठ कर सोनीपत रोड से गुजर रही थी। इसी बीच उसे रास्ते में गोच्छी गांव निवासी फौजी दीपक मिल गया। इसके बाद राजबाला दीपक के साथ खरखौदा की ओर जाने लगी। दीपक ने भैंसरू कलां गांव के पास चाय पीने के बहाने बाइक रोकी। फिर दीपक राजबाला को अपने साथ कमरे में ले गया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला राजबाला के दीपक के साथ अवैध संबंध

murder of married beloved for illegal relationship

सूत्रों की माने तो आरोपी ने महिला को खरखौदा में मकान दिलवाने के बहाने बुलाया था और वह महिला का प्रेमी था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राजबाला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही राजबाला के मायके वाले पीजीआई पहुंचे। मायके वालों ने घटना के संबंध में कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। पुलिस की मानें तो राजबाला के दीपक के साथ अवैध संबंध थे। महिला आरोपी को घर दिलाने और पैसे देने के नाम पर ब्लैकमेल किया करती थी।

महिला उसको डराती थी कि तेरी कहीं भी शादी नहीं होने दूंगी। इसी के चलते दीपक ने राजबाला को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि हत्या के सही कारणों का खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही होगा।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक सेना में जवान है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग श्रीनगर में है।

वजीर सिंह रेढू, एसएचओ, सांपला ने बताया कि गोच्छी निवासी फौजी दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दीपक और राजबाला के अवैध संबंध थे। राजबाला दीपक को काफी समय से ब्लैकमेल कर रही थी। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed