फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of man by wife for illegal relationship

प्रेमी संग मिल पति को फंदा लगाकर मार डाला

Sun, 03 Aug 2014 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Sun, 03 Aug 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
murder of man by wife for illegal relationship

गांव भट्टीवाल में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बार आरोपी फरार हो गए। मामले में मृतक के पिता ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों आरोपी और मृतक ईंट भट्ठे पर काम करते थे।

विज्ञापन


पुलिस थाना घुमाण के अनुसार मृतक के पिता राजा मसीह और उसके छोटे बेटे गोलड़ी मसीह ने बयान दिया है कि मृतक विजय मसीह के दो बच्चें हैं।

गांव पीरोवाल निवासी विजय मसीह पुत्र राजा मसीह वासी अपने नजदीकी गांव भट्टीवाल में ईंट भट्ठे पर लेबर ठेकेदार के रूप में  काम करता था। उसी भट्ठे पर उसकी पत्नी और पत्नी का प्रेमी भी काम करते थे।
विज्ञापन


दोनों के अवैध संबंध पर विजय मसीह को आपत्ति थी। आरोप है कि शनिवार रात विजय मसीह भट्ठे पर ही सो रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके गले में फंदा लगा और हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुमाण पुलिस ने बताया कि विजय मसीह की पत्नी रमन और उसके प्रेमी राजू निवासी गांव मचरावां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed