{"_id":"7a2f251de4cc1a0f9340c2b77a36ecef","slug":"murder-of-man-by-wife-for-illegal-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग मिल पति को फंदा लगाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी संग मिल पति को फंदा लगाकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Sun, 03 Aug 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भट्टीवाल में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बार आरोपी फरार हो गए। मामले में मृतक के पिता ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों आरोपी और मृतक ईंट भट्ठे पर काम करते थे।
विज्ञापन
पुलिस थाना घुमाण के अनुसार मृतक के पिता राजा मसीह और उसके छोटे बेटे गोलड़ी मसीह ने बयान दिया है कि मृतक विजय मसीह के दो बच्चें हैं।
गांव पीरोवाल निवासी विजय मसीह पुत्र राजा मसीह वासी अपने नजदीकी गांव भट्टीवाल में ईंट भट्ठे पर लेबर ठेकेदार के रूप में काम करता था। उसी भट्ठे पर उसकी पत्नी और पत्नी का प्रेमी भी काम करते थे।
विज्ञापन
दोनों के अवैध संबंध पर विजय मसीह को आपत्ति थी। आरोप है कि शनिवार रात विजय मसीह भट्ठे पर ही सो रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके गले में फंदा लगा और हत्या कर दी।
विज्ञापन
घुमाण पुलिस ने बताया कि विजय मसीह की पत्नी रमन और उसके प्रेमी राजू निवासी गांव मचरावां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।