फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of killer

कहासुनी के बाद डबल मर्डर से सकते में लोग

Sun, 04 May 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी Updated Sun, 04 May 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
Murder of killer

शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जड़ौदी गांव में दो हत्याओं से पूरा जगाधरी दहल गया। घटना रविवार दोपहर की है। गांव के बस अड्डे पर उर्जनी निवासी एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से जड़ौदी के रमेश कुमार की हत्या कर दी।

विज्ञापन


रोषायुक्त ग्रामीणों ने हमलावर युवक को पीट-पीटकर मार दिया। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी राजेश कुमार ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस की निगरानी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव जड़ौदी निवासी रमेश कुमार (42) जगाधरी स्थित मैटल फैक्टरी में काम करता था। रविवार को छुट्टी होने की वजह वह घर पर काम कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक दोपहर के समय वह खाना खाने के उपरांत गांव के बस अड्डे पर पहुंच गया। यहां पर किसी बात को लेकर उसकी गांव उर्जनी निवासी अमित कुमार से कहासुनी हो गई। इसके उपरांत अमित ने रमेश पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला होने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब हमला करने के उपरांत अमित ने घटना स्थल से भागने का प्रयास किया, तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इसके उपरांत रोषायुक्त भीड़ ने पीट-पीटकर अमित की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक भीड़ की पीटाई की वजह से अमित कुमार का जबड़ा पिचक गया।

जड़ौदी गांव में दो लोगों की हत्या की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलने के बाद जगाधरी, छछरौली तथा थाना छप्पर सहित कई थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। देखते ही देखते गांव-गांव का बस अड्डा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलग अलग अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर जड़ौदी तथा दोनों अस्पतालों में भारी पुलिस बल तैनात किया। देर शाम तक पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद ने कहा कि मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


गांव में हुई उर्जनी निवासी अमित कुमार की हत्या के मामले में जड़ौदी के ग्रामीण कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के उपरांत ही इसका खुलासा हो सकता है। फिलहाल इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed