{"_id":"acaf833e69c242b20d00dc96f65254cb","slug":"murder-of-journalist-by-sharps-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्रकार की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 23 Jul 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात हमलावरों ने सोमवार देर रात समराला निवासी पत्रकार सत प्रकाश कालड़ा की हत्या कर दी और फरार हो गए। मंगलवार सुबह 11 बजे किसी व्यक्ति ने गांव सलौदी में बस स्टॉप के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा होने की सूचना दी। शव पर केवल एक बनियान थी।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी मिलते ही एसएसपी खन्ना हर्ष बंसल समेत पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को शव से कुछ ही दूरी पर उसका लाइसेंसी रिवाल्वर, टूटी हुई हॉकी और चाकू भी मिले। हत्यारों ने कालड़ा के मुंह और सिर पर तेजधार हथियारों से कई वार किए, नतीजतन उनका चेहरा पहचाना नहीं जा रहा था। शव पर केवल बनियान ही थी।
विज्ञापन
उनके खून से लथपथ कपड़े शव के पास ही पड़े थे। जब वे देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। जब सुबह दस बजे परिवार के सदस्य और दोस्त समराला पुलिस स्टेशन में उनके लापता होने की शिकायत देने पहुंचे तभी गांव सलौदी के पास शव मिलने की सूचना मिली। कालड़ा लंबे समय से पटियाला से प्रकाशित हो रहे एक समाचार पत्र के साथ जुड़े थे।