{"_id":"27984f604db2e1006c85a7c19e7728bb","slug":"murder-of-husband-by-woman-beloved","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी के बीच पहुंचा 'वो' और...एक खौफनाक खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति-पत्नी के बीच पहुंचा 'वो' और...एक खौफनाक खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 20 May 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचर मार्केट के पास स्थित चीमा पार्क में कुछ दिन पहले हुई टैक्सी ड्राइवर राकेश की हत्या उसकी पत्नी के पुराने आशिक ने की थी।
विज्ञापन
यह खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस ने मृतक राकेश कुमार की पत्नी रितु से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस ने अमृतसर निवासी सतिंदर सिंह उर्फ सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी वेस्ट रविंदर पाल सिंह संधू और थाना डिवीजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर धर्मपाल ने कहा कि टैक्सी ड्राइवर राकेश की शादी अमृतसर की रितु के साथ हुई थी।
शादी से पहले रितु और आरोपी सतिंदर सिंह सन्नी के बीच में प्रेम संबंध थे। सन्नी रितु के साथ शादी करना चाहता था, लेकिन रितु के परिजनों ने राकेश के साथ उसकी शादी कर दी।
विज्ञापन
2011 में आरोपी रितु के घर पहुंच गया। वहां पर उसने राकेश से कहा कि वह उसकी पत्नी रितु से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है, लेकिन रितु ने उसे साफ मना कर दिया। उसके बाद आरोपी सन्नी दुबई चला गया। वहां दो साल बिताने के बाद जब वह वापस आया तो रितु की सहेली के साथ उसके प्रेम संबंध बन गए।
विज्ञापन
दोनों एक-दूसरे से शादी करने वाले थे। 16 मई को सन्नी अपनी प्रेमिका के साथ लुधियाना में घूमने के लिए आया हुआ था। सन्नी की प्रेमिका रितु से मिलने के लिए चली गई। काफी समय तक वह लौटी नहीं तो सन्नी रितु के घर अपनी प्रेमिका को बुलाने चला गया। वहां पर राकेश के साथ सन्नी की कहासुनी हो गई।
कहासुनी के दौरान सन्नी ने राकेश पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपी ने रितु को धमकी दी कि अगर उसने किसी के सामने उसका नाम लिया तो वह उसके बच्चों को भी मार देगा। जिससे डर कर रितु ने वारदात वाले दिन किसी पुलिस अधिकारी को नहीं बताया।
एसीपी ने कहा कि जब जांच की गई तो रितु से भी पूछताछ की गई थी। इसी दौरान रितु ने सारी कहानी पुलिस को बताई। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाला तेजधार हथियार बरामद करने में जुटी हुई है।