शादी समारोह में दुल्हन के ताऊ की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगर गांव में एक विवाह समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब जनरेटर मालिक ने गोली दाग कर लड़की के ताऊ की हत्या कर दी। जनरेटर की खराबी के चलते डीजे के बार-बार बंद होने पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
इस दौरान जनरेटर मालिक ने तीन फायर किए। दो गोली हवा में दागी गई और तीसरी लड़की के ताऊ के माथे में मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने गांव सवाड़ा निवासी दविंदर सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। खरड़ अदालत ने उसे एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है।
बार-बार डीजे बंद होने का था मामला
गांव में रविवार को गुरमीत सिंह (55) की भतीजी बलजिंदर कौर का विवाह था। इसकी पूर्व संध्या पर शनिवार को घर पर डीजे लगाकर डांस का कार्यक्रम था।
गुरमीत सिंह अपाहिज था और वह व्हीलचेयर पर ही चलता-फिरता था। रात करीब 10:00 बजे डीजे चलते समय जनरेटर में बार-बार तकनीकी खराबी आ रही थी।
इस पर परिजनों ने जनरेटर मालिक दविंदर सिंह को मौके पर बुलाया। बताया जा रहा है कि वह अपनी निसान माइक्रा कार में आया और उसने शराब पी रखी थी।
रात 11:15 बजे के करीब गुरमीत सिंह और दविंदर सिंह में जनरेटर की खराबी को लेकर तकरार हो गई। इस दौरान दविंदर सिंह ने अपनी रिवाल्वर निकाल कर दो हवाई फायर किए। इसके बाद विवाद ज्यादा बढ़ गया और इस बीच उसने तीसरा फायर गुरमीत सिंह के सिर पर कर दिया।
अस्पताल में दम तोड़ा
गुरमीत सिंह को मोहाली के आईवी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दविंदर सिंह को काबू कर लिया और पुलिस को सूचित कर दिया।
सदर थाना प्रभारी सुरजीत सिंह धनौया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार व रिवाल्वर भी कब्जे में ले ली गई है।
भतीजी को नहीं दी मौत की जानकारी
सदमे में इस परिवार की बेटी के विवाह में कोई विघभन न पड़े इसलिए गुरमीत सिंह की मौत को सबसे छिपाया गया। गुरमीत सिंह के भाई करनैल सिंह के अनुसार उनके द्वारा रविवार को बेटी का विवाह संपन्न करवा दिया गया है, जिससे यही पता है कि उसके ताया गुरमीत सिंह अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। इसी के चलते इनके द्वारा गुरमीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम भी रविवार को नहीं करवाया गया, जो सोमवार को होगा।