{"_id":"82c5aa96de8c0b5363c4cd671d0dd825","slug":"murder-of-girl-after-rape-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में मिला बच्ची का नग्न शव, माहौल तनावपूर्ण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में मिला बच्ची का नग्न शव, माहौल तनावपूर्ण
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Apr 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में चार वर्षीय बच्ची का नग्न शव मिलने का विवाद गहरा गया है। बच्ची के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसएसपी पर पथराव किया। घटना में एसएसपी की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं एसएसपी के कमांडो घायल हो गए। पथराव करने के बाद मृतका पक्ष के लोग फरार हो गए। वे कॉलोनी नंबर 4 के लाइट प्वांइट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
बच्ची के परिजन पुलिस द्वारा सहयोग न करने और मांग पर रात में ही जंगल में छानबीन न किए जाने से नाराज हैं। इससे पहले विरोध कर रहे मृतका बच्ची के परिजनों पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे। पुलिस ने मृतका पक्ष के दो लोगों को भी गिरफ्तार किया हुआ है। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। करीब 500 पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
बता दें कि आज सुबह 6 बजे चंडीगढ़ में जंगल से 4 वर्षीय बच्ची का नग्न शव बरामद हुआ है। बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को जंगल में फेंक दिया। मामला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 का है। शव मिलने के बाद से कॉलोनी में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई से नाराज मृतका के परिजन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि बच्ची रात 9 बजे से लापता था। कोई उसे बहलाकर ले गया। रात को ही गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी गई थी। जंगल में सर्च अभियान चलाने को भी कहा गया, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया।
आज सवेरे 6 बजे कॉलोनी के किसी व्यक्ति ने जंगल में बच्ची का शव पड़े देखा। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूचना मिलने के दो घंटे बाद पहुंची। डीआईजी भी 6 घंटे बाद पहुंचे। परिजन पुलिस को शव उठाने नहीं दे रहे।