{"_id":"b7d7d73a6b91932dac547f1e0dcde7f6","slug":"murder-of-gas-agency-owner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी की मालकिन की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी की मालकिन की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अकेली गैस एजेंसी की बुजुर्ग मालकिन की मंगलवार की रात हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उनके सिर पर वार करने के बाद गला घोटकर कत्ल की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल से कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही हत्यारों का दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
अमृतसर के अजीतगंज इलाके में स्थित दीदार गैस एजेंसी की 65 वर्षीय मालकिन राजिंदर कौर गोल्डन एवेन्यू की कोठी नंबर 5 में रहती थीं। पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह गैस एजेंसी के मुलाजिम किसी काम से मालकिन के घर आए। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला।
विज्ञापन
इस पर मुलाजिम दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। कोठी की पहली मंजिल पर बने एक कमरे में राजिंदर कौर की लाश पड़ी थी। इस पर मुलाजिमों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
जांच में पुलिस को पता चला कि हत्यारों ने पहले राजिंदर कौर के सिर पर किसी वजनदार चीज से वार किए और बेहोश होने पर गला घोटकर हत्या कर दी। आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया वह मंगलवार को घर पर अकेली थीं। उनकी एक बेटी और एक बेटा है।
दोनों मंगलवार को बाहर गए थे। मामले की जांच कर रहे एडीसीपी परमपाल सिंह ने बताया ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर पता चलेगा कि राजिंदर कौर की हत्या किस समय की गई है।
फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने दावा किया घटना को लेकर कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही कातिलों को दबोच लिया जाएगा।