फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of friend in drunk

2 दोस्त, 4 बोतल शराब और अंजाम 1 कत्ल

Thu, 18 Sep 2014 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Sep 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
murder of friend in drunk

सेक्टर-18-19-20-21 के चौक पर 10 सितंबर की सुबह हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस का दावा है कि उस सुबह दो दोस्त चार बोतल शराब पीकर लड़े और एक ने दूसरे की हत्या कर दी। हत्या के आरोप में सेक्टर-7 के बाजार से पुलिस ने श्रीनिवास यादव उर्फ लंबू (38) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लंबू उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर का रहने वाला है। वहां भी उस पर हत्या के प्रयास का एक मामला चल रहा है। 10 सितंबर की सुबह पुलिस को राउंड अबाउट पर राम किशन का लहुलूहान शव मिला था।
विज्ञापन


एएसपी परविंदर सिंह के अनुसार शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने राम किशन की पत्नी से जानकारी ली थी। उसकी पत्नी मंडी गोबिंदगढ़ में रहती है। पत्नी ने बताया कि 9 सितंबर को राम किशन मंडी गोबिंदगढ़ आया था और उसे चंडीगढ़ साथ ले जाने की जिद कर रहा था। उसने जाने से मना किया तो झगड़ा कर लौट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थर से कुचल कर हत्या

murder of friend in drunk

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि राम किशन बढ़हेड़ी के पास लंबू नामक एक व्यक्ति के साथ लेबर का काम करता है। दोनों शराब के आदि हैं। वहां से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को चंडीगढ़ में लंबू को गिरफ्तार कर लिया।

लंबू ने पुलिस को बताया कि वे पिछले चार साल से साथ काम कर रहे थे और दोनों अच्छे दोस्त थे। 9 सितंबर की देर रात दोनों ने पहले मोहाली, फिर सेक्टर-22 और फिर सेक्टर-41 में कुल मिलाकर चार बोतल शराब पी। इसके बाद दोनों सेक्टर-18/19/20/21 के चौक पास राउंड अबाउट पर पड़े पत्थरों पर बैठ गए।

नश में राम किशन ने उसे कहा कि वे दोनों उसकी पत्नी को लेने चलते हैं, अगर उसकी पत्नी साथ न आए तो उसकी वहीं पर हत्या कर देंगे। लंबू ने इसका विरोध किया तो दोनों में बहस शुरू हो गई। झगड़ा बढ़ने पर पत्थर मार-मार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार राम किशन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed