फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of Cook In Sonipat Of Haryana By Sharp weapon

गुप्ति धाम में धारदार हथियार से हमलाकर रसोइया की हत्या, पहले सुरक्षा गार्ड को बनाया बंधक

Tue, 01 Oct 2019 09:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर (सोनीपत) Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Oct 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
Murder of Cook In Sonipat Of Haryana By Sharp weapon
सोनीपत में रसोइए की हत्या - फोटो : अमर उजाला

जीटी रोड पर फ्लाईओवर के पास स्थित गुप्ति धाम में देर रात दीवार फांद कर घुसे करीब पांच बदमाशों ने धाम के रसोइया की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इससे पहले हमलावरों ने सुरक्षा गार्ड को बंधक बना लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गुप्ति धाम के चौकीदार बागपत के गांव छपरौली निवासी संजीव सैनी ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब सवा 12 बजे वह धाम के अंदर झूले पर बैठा था। इसी दौरान एक युवक गुप्ति धाम की दीवार फांदकर अंदर घुस आया। उसने उसे पीछे से पकड़ लिया। जिस पर उसने शोर मचा दिया। इसी बीच चार अन्य युवक आ गए और उन्होंने उसका मुंह दबा लिया। बाद में उन्होंने उसके हाथ-पैर बांध दिए और पास ही झाड़ियों में ले जाकर बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। उसके चीखने की आवाज सुनकर गुप्ति सागर महाराज जाग गए। वह बाहर आए तो उन्हें उसकी बैट्री, जूते व कमीज जमीन पर पड़े मिले। इस पर उन्होंने स्टाफ के दूसरे लोगों को भी मौके पर बुला लिया। जिस पर धाम में रह रहा मूलरूप से मध्यप्रदेश के गांव शाय का रहने वाला देवेंद्र प्रजापत (30) भी उसे तलाश करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र प्रजापत गुप्ति धाम में दो वर्षों से रसोइया के तौर पर कार्यरत था। देवेंद्र गुप्ति धाम में रह रहे 13 बच्चों के लिए खाना बनाता था। देवेंद्र संजीव सैनी को तलाश करते हुए उसके पास तक पहुंच गया। जहां पर उसने देखा कि पांच युवक संजीव को बंधक बनाए थे। उसने शोर मचा दिया। उसके शोर मचाने पर युवकों ने उस पर चाकू से वार कर दिया। साथ ही संजीव की पिटाई करने लगे। 

बाद में जब देवेंद्र शोर मचाता रहा तो हमलावर वहां से दीवार फांदकर भाग गए। उनका शोर सुनकर धाम में रह रहा मध्यप्रदेश के गांव शाहमद का सोनू व आशीष जैन आ गए। उन्होंने संजीव को बंधनमुक्त किया। साथ ही एंबुलेंस बुलाकर देवेंद्र को तुरंत गन्नौर सीएचसी में ले जाया गया। 

जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची गन्नौर जीटी रोड चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने संजीव सैनी के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

देर रात वारदात की सूचना मिली थी। घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अज्ञात हमलावरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर डंडे व रॉड बरामद किए हैं। हमलावरों का पता लगाने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। जल्द उनका पता लगाकर काबू किया जाएगा।  -विनय कुमार, प्रभारी, औद्योगिक थाना क्षेत्र बड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed