फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of child after misdeed

साढ़े चार साल के मासूम से दरिंदगी फिर मार डाला

Wed, 11 Mar 2015 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी/नारायणगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी/नारायणगढ़ Updated Wed, 11 Mar 2015 01:12 PM IST
विज्ञापन
murder of child after misdeed

साढ़े चार साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने की घटना सामने आई है। कुकर्म के बाद आरोपी ने इस मासूम बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना हरियाणा के अंबाला सिटी/नारायणगढ़ के निकटवर्ती गांव बहलौली में घटी।

विज्ञापन


बच्चे का शव वहीं मंदिर के पास एक गुहारे में बरामद हुआ। इस घटना के बाद से गांव बहलौली में मातम का माहौल बना हुआ है पोस्टमार्टम के बाद बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


साढ़े चार साल का मासूम बच्चा अपने एक छह साल के भाई व ताई की लड़की के साथ ट्यूशन पढ़ने गया था। मगर ट्यूशन पढ़ाने वाली टीचर की तबीयत खराब होने की वजह टीचर ने ट्यूशन की छुट्टी कर दी। जिस पर ये तीनों बच्चे अपने घर वापस आ रहे थे। तभी गांव बहलौली में ही मंदिर के पास एक डीजे का काम करने वाला युवक अजीत उर्फ जेके ने साढ़े चार साल के मासूम को अपने पास बुलाया और उसे टॉफी दिलवाने की बात कही और अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाई व बहन घर आ गए। घरवालों ने जब मासूम के बारे में पूछा तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। जिसके बाद बाद सभी ने मिलकर मासूम की तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद बच्चा गुहारे में अचेत हालत में पाया। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, मगर वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्पेशल टीम ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी काबू

murder of child after misdeed

इस घटना के बाद डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह ने पंजोखरा थाना प्रभारी राजीव मिगलानी के साथ तुरंत मौके का मुआयना किया और इस वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए एसीपी जगदीप दून, एसीपी उषा, थाना पंजोखरा प्रभारी व सीआईए टू प्रभारी की टीम गठित कर तुरंत आरोपी को काबू करने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रभारी पंजोखरा राजीव मिगलानी के अनुसार पुलिस ने पूरे गांव में इस बारे में पूछताछ की, तभी पुलिस को गुप्त सूत्रों से मालूम हुआ कि गांव के ही एक युवक अजीत कुमार उर्फ जेके को मासूम के साथ मंदिर के पास से गुजरते हुए देखा गया था। उसके बाद से ही बच्चा नहीं मिला।

पुलिस की स्पेशल टीम ने शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे सख्ती से पूछताछ शुरू की। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनके अनुसार आरोपी बच्चे को बहला-फुसलाकर एक गुहारे में ले गया था और उसके बाद उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया। ये राज किसी को मालूम न जाए, इसलिए उसने बच्चे का गला दबा दिया और भाग गया।

सुरेंद्र पाल सिंह, डीसीपी, अंबाला ने बताया कि स्पेशल टीम ने कुछ ही घंटे में इस मामले की गुत्थी सुलझा ली है। ये एक ब्लाइंड मर्डर था, मगर पुलिस ने इसे सुलझाते हुए एक आरोपी युवक अजीत उर्फ जेके को काबू कर लिया है।

इसी आरोपी ने पहले तो मासूम के साथ कुकर्म किया और फिर उसकी हत्या कर भाग गया था। आरोपी के खिलाफ कुकर्म और हत्या दोनों केस दर्ज कर लिए हैं। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed