अंबाला में सगे भाई की बेरहमी से हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के अंबाला कैंट क्षेत्र के गोकुलगढ़(साहा) में शराब पीने के दौरान हुई बहसबाजी के बाद एक मौसरे भाई ने अपने ही भाई के सिर पर ईंट से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।
मृतक काफी देर तक मौका-ए-वारदात पर तड़पता रहा। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सिर से काफी खून बहने के कारण रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अर्जुन करीब तीन वर्ष पहले से ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता था और अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ वहीं रहता था।
रविवार देर रात अर्जुन अपने मौसेरे भाई भोला के साथ ईंट भट्टे पर बैठकर शराब पी रहा था और बातें कर रहे थे। शराब पीते-पीते अचानक दोनों की किसी बात के लिए दोनों में कहासुनी हो गई और तीखी बहसबाजी में बदल गई।
लहूलुहान होकर काफी देर तक तड़पता रहा
इसके बाद तैश में आकर उसके मौसेरे भाई ने मृतक अर्जुन को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान भोला ने अपने मौसेरे भाई अर्जुन के सिर ईंट से जोरदार प्रहार कर दिया और फरार हो गया। ईंट लगने से लहूलुहान अर्जुन काफी देर तक तड़पता रहा।
अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों में बहसबाजी किस बात को लेकर हुई थी। काफी देर बाद जब अर्जुन घर वापस नहीं लौटा तो परिजन व उसके जानकार उसे ढूंढने निकले। तब वहां अर्जुन लहुलूहान पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही अर्जुन ने दम तोड़ दिया। उसके सिर से काफी ज्यादा खून बह चुका था।
थाना प्रभारी, मुलाना महिंद्र सिंह के मुताबिक शराब के नशे में भोला ने अपने मौसेरे भाई की सिर में मामूली कहासुनी के बाद ईंट मारकर हत्या कर दी है। आरोपी के खिलाफ मृतक अर्जुन की पत्नी सुनैना की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा’