फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of atm security guard by rehri driver

गार्ड ने सिगरेट पीने से मना किया तो...

Mon, 23 Mar 2015 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Mon, 23 Mar 2015 02:53 PM IST
विज्ञापन
murder of atm security guard by rehri driver

स्थानीय पक्का कालेज रोड स्थित पुराने बस स्टैंड के नजदीक स्थित आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम के सुरक्षा गार्ड की रेहड़ी चालक ने हत्या कर दी। रेहड़ी चालक ने सिगरेट पीने से मना करने पर ईंटें मारकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा व थाना सिटी प्रभारी कुलदीप सिंह विर्क ने बताया कि स्थानीय पक्का कालेज रोड पर पुराने बस स्टैंड के नजदीक स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के सुरक्षा गार्ड प्यारा सिंह निवासी सेखा रोड गली नंबर 12 बरनाला की शनिवार रात हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्यारा सिंह का गत रात एक रेहड़ी चालक से झगड़ा हो गया था। रेहड़ी चालक एटीएम के नजदीक खड़ा होकर  सिगरेट पी रहा था और सुरक्षा गार्ड ने उसे दूर जाकर सिगरेट पीने के लिए कह दिया। इसे लेकर दोनों में तकरार हो गई और बात झगडे तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने कहा कि रेहड़ी चालक ने शराब पी रखी थी उसने सुरक्षा गार्ड प्यारा सिंह पर ईंटों से हमला कर दिया। सुरक्षा गार्ड प्यारा सिंह के सिर में ईंटें लगीं और वह बुरी तरह जख्मी हो गया और रेहड़ी चालक मौके पर रेहड़ी छोड़कर फरार हो गया।


सूचना मिलने पर प्यारा सिंह को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया,जहां डाक्टरों ने उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया जहां जाकर उसकी मौत हो गई।

चीमा ने बताया कि आरोपी कुछ देर बाद घटनास्थल पर अपनी रेहडी उठाने आ गया। उसे मौके पर दबोच लिया गया। उसकी पहचान प्रेम सिंह उर्फ बब्लू पुत्र जैपाल निवासी धाणक बस्ती बरनाला के तौर पर हुई है। प्रेम के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed