दोस्ती न करने की इतनी बड़ी सजा, घरवालों के सामने विवाहिता को चाकू से वार कर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा जिले के गांव अबलू गंगा की रहने वाली एक विवाहिता की दोस्ती नहीं करने पर युवक ने हत्या कर दी। मृतका की पहचान परविंदर कौर के तौर पर हुई है। आरोपी की पहचान विक्की कुमार निवासी गांव रामपुरा जिला बठिंडा के रूप में हुई है।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। थाना नेहियांवाला पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया और मृतका के जेठ इकबाल सिंह के बयान पर आरोपी विक्की कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को दिए गए बयान में मृतका के जेठ इकबाल सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई की पत्नी परविंदर कौर ने कुछ दिन पहले परिवार को बताया था कि गांव रामपुरा निवासी विक्की कुमार उसे दोस्ती करने के लिए परेशान कर रहा है। जब परिवार ने विक्की कुमार को समझाने का प्रयास किया तो वो नहीं समझा और गुरुवार को विक्की ने परविंदर कौर को फोन कर फिर से परेशान करना शुरू कर दिया।
साथ ही धमकी दी थी कि शुक्रवार को अगर उसने दोस्ती न की तो वह उसे जान से मार देगा। इकबाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जब वह अपनी मां हरदीप कौर और परविंदर कौर के साथ घर पर बैठा था। इस दौरान विक्की कुमार उनके घर आया और आते ही उसने परविंदर कौर के गले और सीने में चाकू से वार कर हत्या कर दी। जब उन्होंने आरोपी को पकड़ना चाहा तो उसे भी मारने का प्रयास करने लगा और फरार हो गया।
वहीं सूत्रों ने बताया कि परविंदर कौर और विक्की कुमार के बीच संबंध थे। शुक्रवार को विवाहिता ने ही विक्की को अपने घर बुलाया था। किसी बात पर कहासुनी होने के बाद गुस्से में आरोपी युवक ने परविंदर कौर की चाकू से हत्या कर दी। भागते समय गांववासियों ने आरोपी को पकड़ लिया और एक पेड़ से बांध कर उसकी पिटाई की।
इसके बाद आरोपी को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं थाना नेहियांवाला प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने परविंदर कौर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजने के बाद मृतका के जेठ इकबाल सिंह के बयान पर आरोपी विक्की कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।