फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of a student in Uchana of Haryana

सरेआम चाकुओं से गोदकर परीक्षा देने जा रहे छात्र की हत्या, चाचा भी गंभीर घायल, खौफनाक है वारदात

Tue, 09 Apr 2019 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना/उचाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना/उचाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Murder of a student in Uchana of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

उचाना के पुराने बस स्टैंड पर पुरानी रंजिश के चलते नरवाना की मोर पत्ती निवासी 20 वर्षीय युवक मोहित की मोटरसाइकिल सवार युवकों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मृतक युवक जींद में अपनी दसवीं की ओपन परीक्षा देने के लिए अपने चाचा के साथ मोटरसाइकिल पर आ रहा था। आरोपियों ने मृतक युवक के चाचा पर भी हमला किया। इसमें वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


दो साल पहले आरोपियों और मृतक की किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर आठ युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


सबसे बड़ी बात यह है कि बेखौफ आरोपियों ने इस घटना को उचाना के पुराना बस स्टैंड के पास भीड़ भरे क्षेत्र में दोपहर एक बजे अंजाम दिया। आरोपियों ने चाकू के सात से आठ वार किए हैं। छात्र का दो से पांच बजे तक पेपर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Murder of a student in Uchana of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

नरवाना की मोरपत्ती कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय मोहित अपने चाचा सुरेंद्र के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जींद के एक स्कूल में दसवीं की ओपन परीक्षा देने आ रहा था। सोमवार को मोहित का हिंदी का पेपर दोपहर बाद होना था। नरवाना से बाइक पर दोनों जींद के लिए निकले। जब यह लोग घसो गांव के पास पहुंचे तो तीन मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। 

जब दोनों को शक हुआ कि युवक उनका पीछा कर रहे हैं तो उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल की गति तेज कर दी। जब यह लोग उचाना बस स्टैंड के पास पहुंचे तो भीड़ होने के कारण उनकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक वहां खड़ी एक क्रूजर से टकरा गई। इसके बाद दोनों गिर गए। गिरने से पीछा कर रहे युवकों ने उनको घेर लिया, जब मोहित उठकर भागने लगा तो युवकों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया।

सभी युवकों ने मोहित पर ताबड़तोड़ चाकू मारने शुरू कर दिए। इसके बाद जब उसके चाचा सुरेंद्र ने बीच-बचाव करना चाहा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। बस स्टैंड पर मौजूद लोगों को अपनी तरफ आता देखकर हमलावर फरार हो गए। दोनों को गंभीर हालत में उचाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक मोहित के चाचा सुरेंद्र की शिकायत पर गांव डूमरखां खुर्द निवासी रमन, दिनेश, माली, बटिष्ठा, रवि व सन्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मृतक मोहित के चाचा सुरेंद्र ने बताया कि दो साल पहले इन युवकों के साथ मोहित की किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी। तकरार के चलते ही उक्त युवक मोहित से रंजिश रखते थे। इसी कारण इन युवकों ने मोटरसाइकिलों पर आकर मोहित की हत्या कर दी। चौकी इंचार्ज राज महेंद्र ने बताया कि सुरेंद्र की शिकायत पर आठ युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। 

खेती करते हैं पिता और भाई
पुलिस के अनुसार मोहित के पिता व बड़ा भाई खेती कर अपने परिवार को पालन-पोषण कर रहे हैं। मोहित भी पढ़ाई में ज्यादा होशियार नहीं था। ऐसे में परिजन उसे ओपन से दसवीं करवाना चाहते थे, लेकिन परीक्षा के बीच में ही उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed