फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of 29 years old girl at a Hotel of Chandigarh

चंडीगढ़ः सनकी आशिक की खौफनाक वारदात, होटल में दूसरी प्रेमिका को भी मार डाला

Wed, 01 Jan 2020 10:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Jan 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Murder of 29 years old girl at a Hotel of Chandigarh
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रही एक नर्स की इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित स्काई होटल में गले में सुआ घोंपकर हत्या कर दी गई। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तय शेड्यूल के मुताबिक चेकआउट नहीं करने पर जब होटल कर्मियों ने दरवाजा खोला तो युवती का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जीएमसीएच-32 की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान संगरूर के भिवानीगढ़ स्थित गांव काकरा निवासी सरबजीत कौर (29) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सेक्टर-30 निवासी मनिंदर (31) ने 30 दिसंबर की शाम को दो दिनों के लिए होटल में कमरा बुक कराया था। फुटेज से सामने आया है कि दोनों इकट्ठे होटल कमरे गए। इसके बाद उसी रात 11.56 बजे मनिंदर होटल से फरार हो गया। बुधवार दोपहर चेकआउट का समय हुआ तो वारदात का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर 1.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम सूचना मिली कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित स्काई होटल के कमरा नंबर (301) युवती का गला कटा शव मिला है। सूचना पर एसएसपी नीलांबरी विजय जगदले समेत सेक्टर-31 थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। युवती के गले पर तेजधार हथियार के निशान थे। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट जब्त कर वीडियोग्राफी कर अहम सबूत जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल कर्मियों से पूछताछ में सामने आया कि एक जनवरी दोपहर 12 बजे दोनों को होटल से चेकआउट करना था। इसके चलते होटल कर्मी ने जब सरबजीत कौर का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर इंतजार करने के बाद जब होटल स्टाफ ने मास्टर की से कमरा खोला तो सरबजीत का शव बेड पर पड़ा था।
  
चार भाई बहनों से में सबसे छोटी थी सरबजीत 
सरबजीत चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी और संगरूर स्थित एक कॉलेज से जीएनएम से कोर्स किया था। वह मोहाली स्थित ग्रेशियन हॉस्टल में रहकर नौकरी कर रही थी। बीते 26 दिसंबर को पीजीआई में वह तीन महीने के लिए नर्सिंग की ट्रेनिंग पर थी।

सरबजीत कौर दो सालों से आरोपी के साथ रिलेशनशिप में थी और वह अपने घरवालों से मनिंदर से शादी की बात कर चुकी थी लेकिन दूसरी जाति होने की वजह से परिवार नहीं माना। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों ने इसी होटल में कई बार कमरा बुक कराया था।  

पहले भी प्रेमिका की हत्या कर चुका है मनिंदर
मनिंदर सिंह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में प्राइवेट जॉब करता था। तीन महीने पहले उसने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मनिंदर ने अपनी पहली प्रेमिका की भी हत्या कर दी थी। रिकॉर्ड से पता चला है कि वर्ष 2010 उसने करनाल लेक के पास अपनी पहली प्रेमिका की भी इसी तरीके से गला काट कर हत्या की थी।

सदर करनाल थाना पुलिस ने उस समय मनिंदर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। करीब साढ़े पांच साल सजा काटने के बाद मनिंदर को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। 

नहीं रुक रही हत्या की वारदातें 
पिछले तीन महीने से चंडीगढ़ में हत्या की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले सेक्टर 17 थाने के सामने दो युवकों को गोलियों से भूना। फिर गैंगस्टर लॉरेंस के इशारे पर सोनू शाह की हत्या। इसके बाद सेक्टर 15 में दो एचएसए के छात्राओं की हत्या और अब नर्स की हत्या कर दी गई। अगर बात करे वर्ष 2019 की तो 25 हत्या के मामले हो चुके हैं।  

मनिंदर अपनी पहली प्रेमिका की हत्या के मामले में जमानत पर चल रहा है। उसे दबोचने के लिए पुलिस ने टीम को गठन कर दिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -नीलांबरी विजय जगदले, एसएसपी, चंडीगढ़ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed