फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   murder, lady murder, sister-in-law murder, panipat lady murder, punjab lady murder, crime

भतीजों के सामने भाभी की हत्या कर भाई के पास सो गया, वजह खौफनाक

Fri, 08 Jul 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Fri, 08 Jul 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
murder, lady murder, sister-in-law murder, panipat lady murder, punjab lady murder, crime
हरियाणा के पानीपत में युवक ने की भाभी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पति के छोटे भाई ने 3 बच्चों के सामने ही उनकी मां की हत्या की और एक लाख लूटे और खेत में अपने मौसेरे भाई के पास जाकर सो गया। वारदात के पीछे वजह खौफनाक निकली। वारदात, हरियाणा के पानीपत में हुई। परिजनों को हत्या की भनक सुबह लगी। मौके पर पहुंची थाना शहर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पति की शिकायत पर आरोपी मौसेरे भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतका के पति मेहल सिंह ने बताया कि बुधवार रात भैंसवाल रोड पर स्थित उनके घर में उनकी पत्नी रुपेंद्र कौर (30) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उस वक्त रुपेंद्र कौर अपनी बेटी प्रीत, गुल्लु और बेटे युवराज के साथ रात को सो रही थी। मेहल सिंह ने हत्या का आरोप अपने मौसेरे भाई भाई बूटा सिंह पर लगाया है। मेहल सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से गांव अज्जीजुलापुर के रहने वाले हैं। कई सालों से गांव भैंसवाल रोड पर रह रहे थे। वह बुधवार शाम को खेत में काम कर रहा था।
विज्ञापन


वहां उसका मौसेरा भाई गांव फरीदपुर निवासी बूटा सिंह आया। इसके वह बूटा सिंह खेत में छोड़कर गांव भैंसवाल मोड़ स्थित अपनी खाद की दुकान पर चला गया। रात आठ बजे वह फिर से खेत में पहुंच गाय। वहां वह बूटा सिंह के साथ 12 बजे तक रहा। रात 12 बजे बूटा सिंह ने उससे बाइक लेकर अपने खेत के लिए चला गया। रात दो बजे फोन कर दोबारा उसके पास खेत में आने के लिए बूटा सिंह ने कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बूटा सिंह करीब ढाई बजे बाइक लेकर दोबारा उसके पास आ गया। इसके बाद दोनों खेत में ही सो गए। सुबह छह बजे बूटा सिंह बाइक लेकर घर चला गया और वह खेत में ही रह गया। सुबह करीब सात बजे उसके पास पड़ोसी का फोन आया। पड़ोसी ने ही उसे रुपेंद्र कौर की हत्या के बारे में बताया। वह घर पहुंचा, तो वहां भीड़ जमा थी और बच्चे रो रहे थे।

बेटी ने खोला हत्या का राज

murder, lady murder, sister-in-law murder, panipat lady murder, punjab lady murder, crime
हरियाणा के पानीपत में युवक ने की भाभी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मेहल सिंह के अनुसार, उसकी बड़ी बेटी प्रीत ने बताया कि रात को चाचा बूटा सिंह घर पर आए थे। बूटा सिंह ने मम्मी के साथ लड़ाई की और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने बूटा सिंह को फोन कर इस बारे में पूछा तो उसने फोन काटकर स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी है।

घर में रखे थे एक लाख रुपये
मृतका के पति मेहल सिंह ने बताया कि वह मकान बनवा रहा था। मंगलवार को ही वह गांव चंदौली निवासी चांद से एक लाख रुपये लेकर आया था। बूटा सिंह को इसकी जानकारी थी। बूटा सिंह ने एक लाख रुपये के लालच में अपनी भाभी की हत्या कर दी और एक लाख रुपये लेकर भाग गया।

पुलिस ने किया मना
मृतका का परिवार रुपेंद्र कौर की हत्या के बाद लूट पर अड़ा है। लेकिन, पुलिस लूट से इनकार कर रही है। पुलिस ने बताया कि मौके से सोने-चांदी के जेवर और करीब 20 हजार रुपये की नकदी मिली है। यह सब परिजनों को सौंप दिया है। इसलिए उसका मानना है कि लूट के लिए हत्या नहीं की गई।

अवैध संबंधों का आशंका
पुलिस प्राथमिक जांच में अवैध संबंधों की आंशका जता रही है। बूटा सिंह अकसर मृतका रुपेंद्र कौर के पति मेहल सिंह के पास आता जाता था। दोनों मौसेरे भाई थे। बूटा सिंह रात 12:30 बजे रुपेंद्र कौर के पास गया था। पुलिस इस तथ्य को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

भैंसवाल रोड पर एक महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। घर में लूटपाट नहीं हुई है। पुलिस को घर की तलाशी में जेवरात और पैसे मिले हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी बूटा सिंह पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है, आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed