फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder in Punjab, Wife killed by husband in patiala firozpur

रिश्तों का कत्ल: फिरोजपुर में शक के कारण पत्नी को मार डाला, नाभा में तीन माह की नवविवाहिता की हत्या

Fri, 16 Jun 2023 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/फिरोजपुर (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 10:53 AM IST
सार

नाभा के गोबिंद नगर इलाके में नवविवाहिता को पति की ओर से गला घोंटकर कत्ल करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक नवविवाहिता का कत्ल दो दिन पहले ही कर दिया गया था। लाश को पुलिस ने खराब हालत में घर से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Murder in Punjab, Wife killed by husband in patiala firozpur
जसविंदर कौर - फोटो : फाइल

विस्तार

चरित्र पर शक के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मामला फिरोजपुर के मक्खू के कसूवाला मोड़ का है। वहीं पटियाला के नाभा में एक नवविवाहिता की शादी के महज तीन माह बाद ही हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन


मक्खू में मारी गई महिला ऊषा रानी की मां परमजीत कौर के बयान पर उसके पति आरोपी भजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।परमजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बेटी की शादी सात साल पहले भजन के साथ हुई थी। भजन उसकी बेटी के चरित्र पर शक करता था। बेटी के दो बच्चे हैं। गुरुवार रात किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद भजन ने ऊषा का गला घोंट हत्या कर दी है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Cyclone Biparjoy: पंजाब के मौसम पर 'बिपरजॉय' का असर, चार दिन चलेंगी तेज हवाएं व होगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी का कत्ल कर दिल्ली भागा पति, खराब हालत में मिली लाश
नाभा के गोबिंद नगर इलाके में नवविवाहिता को पति की ओर से गला घोंटकर कत्ल करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक नवविवाहिता का कत्ल दो दिन पहले ही कर दिया गया था। लाश को पुलिस ने खराब हालत में घर से बरामद कर लिया है। आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान जसविंदर कौर (22) के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक पटियाला के कस्बा सन्नौर की रहने वाली जसविंदर कौर की शादी इसी साल फरवरी में नाभा के गोबिंद नगर इलाके के रहने वाले अमनदीप सिंह के साथ हुई थी। अमनदीप सिंह ड्राइवरी करता है। शादी के बाद से पति-पत्नी में अकसर लड़ाई-झगड़ा रहता था। 13 जून को भी किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसी बीच गुस्से में अमनदीप सिंह ने अपनी पत्नी का गला घोंट कर कत्ल कर दिया और लाश को वहीं कमरे में बेड के पास जमीन पर छोड़कर खुद दिल्ली चला गया। अमनदीप सिंह ने अपना फोन भी बंद कर लिया। 


नवविवाहिता के परिवार वालों ने जब उसे फोन किया, तो बंद आ रहा था। दामाद का भी फोन बंद था। इस पर उन्होंने नाभा थाना कोतवाली पुलिस के पास शिकायत दी। मामले की जांच के लिए जब पुलिस गोबिंद नगर इलाके में अमनदीप सिंह के घर पहुंची और ताला तोड़ कर जब अंदर पहुंची, तो देखा कि जसविंदर कौर की लाश जमीन पर बेड के नजदीक पड़ी थी। लाश में बदबू फैलने लगी थी। 

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में विवाहिता का गला घोंट कर कत्ल करने की बात सामने आ रही है। थाना कोतवाली नाभा के इंचार्ज हैरी बोपाराय के मुताबिक आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed