फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder for 120 rupees

महज 120 रुपये के लिए ले ली जान

Mon, 10 Mar 2014 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 10 Mar 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
murder for 120 rupees

सलेम टाबरी खजूर चौक इलाके में रहने वाले तीन युवकों ने महज 120 रुपये के लिए न्यू जनकपुरी इलाके में रहने वाले हरविंदर सिंह उर्फ घाटी (21) को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। थाना सलेम टाबकी पुलिस ने महज 12 घंटे के बाद ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान खजूर चौक निवासी सोनू, शक्ति और लवली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया तेजधार चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


एडीसीपी 1 अमरीक सिंह पवार ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी मूल रुप से हरियाणा स्थित करनाल के रहने वाले है। मृतक घाटी ऑटो चालक था और अक्सर वह खजूर चौक स्थित चाय वाले के पास आकर रुकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आरोपी भी पास की ही एक फैक्ट्री में काम करते थे। कुछ दिन पहले घाटी वहां पर कुछ नशा कर रहा था। इसी दौरान आरोपी शक्ति भी वहां पहुंच गया।

बातों बातों में शक्ति ने उसे नशा लाने के लिए कह दिया। घाटी ने आरोपी शक्ति से 120 रुपये लिए और अगले दिन आने के लिए कहा। करीब दो सप्ताह तक घाटी वहां नहीं आया।

रविवार की रात करीब आठ बजे घाटी वहां आया, तो शक्ति से उसकी मुलाकात हो गई। उसने घाटी से पैसे वापस करने की मांग की। इसी बात को लेकर उन दोनों में कहासुनी हो गई।


कहासुनी के दौरान आसपास के लोगों ने बीच बचाव करा मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद तीनों आरोपी शराब के नशे में थे। इसी दौरान मृतक घाटी भी वहां आ गया। तीनों आरोपियों ने घाटी को पीटना शुरू कर दिया और तेजधार हथियार मार उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed