फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   murder, daughter-in-law murder, brother wife murder, crime, bathinda murder, punjab

सोचा, किसी और संग सोती है छोटे भाई की बीवी और मार डाला

Thu, 02 Jun 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Thu, 02 Jun 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
murder, daughter-in-law murder, brother wife murder, crime, bathinda murder, punjab
बठिंडा में जेठ ने भाई की पत्नी की हत्या की - फोटो : फाइल फोटो
शक का कीड़ा किसी का भी कत्ल करवा सकता है। छोटे भाई की पत्नी के चरित्र पर शक इतना गहराया कि जेठ ने उसकी हत्या कर दी। वारदात, पंजाब के बठिंडा जिले में हुई। जिले के गांव बंबीहा में चरित्र पर संदेह होने के चलते एक जेठ ने अपनी भाभी के सिर पर हॉकी से वारकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जेठ गुरप्रीत सिंह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान जसविंदर कौर पत्नी चरणजीत सिंह के तौर पर हुई है। इसके बाद घर पहुंचे पति ने अपनी पत्नी का शव देखकर खुद स्प्रे निगल कर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसे गांव के लोगों ने जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गांव बंबीहा निवासी जसविंदर कौर अपने पति चरणजीत सिंह के साथ अपने सास-ससुर और जेठ से अलग रह रही थी।
विज्ञापन


जेठ गुरप्रीत सिंह अकसर अपनी भाभी के चरित्र पर संदेह जताता था। इस बात को लेकर कई बार उनका आपस में झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद अब मंगलवार देर रात दोबारा इसी बात पर गुरप्रीत सिंह और जसविंदर कौर में झगड़ा हो गया। गुस्साए जेठ ने हॉकी से अपनी भाभी के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के समय जसविंदर का पति घर पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का पता चलने पर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे चरणजीत सिंह ने स्प्रे निगलकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। इसके बाद उसे इलाज के लिए पुलिस ने गांव के लोगों की सहायता से एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना नंदगढ़ पुलिस के प्रभारी सब इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह का कहना था कि जसविंदर कौर के पिता पप्पू सिंह की शिकायत पर आरोपी जेठ गुरप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चरणजीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed