फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder attempt on jathedar for forgiveness case in ropar

तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार पर जानलेवा हमला

Wed, 07 Oct 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब,रोपड़(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब,रोपड़(पंजाब) Updated Wed, 07 Oct 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
murder attempt on jathedar for forgiveness case in ropar

तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी मल सिंह पर एक आरजी पाठी ने जानलेवा हमला कर दिया। मामला पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब(रोपड़) का है। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी मल सिंह पर एक आरजी पाठी ने किरचनुमा हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन


हमलावर निहंग सिंह की पोशाक में था और उसकी पहचान जोगा सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। एसजीपीसी कर्मियों ने हमलावर को काबू कर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जत्थेदार ज्ञानी मल सिंह ने बताया कि वह तख्त साहिब के मैनेजर से मिलने के बाद अपने दफ्तर में जा रहे थे कि निहंग पोशाक पहने एक युवक ने पास आकर फ़तेह बुलाई। उन्होंने आगे आकर युवक को फ़तेह का जवाब दिया। इसी दौरान आरोपी युवक ने किरचनुमा हथियार से उन पर हमला कर दिया जो उनके दाहिने जांघ (पट्ट )में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानी मल सिंह के सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को मौके पर ही पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जत्थेदार ने बताया कि उन्होंने आरोपी युवक को माफ कर दिया है और एसएसपी से आरोपी पर कार्रवाई नहीं करने को कहा है।

जत्थेदार पर हुए इस हमले को डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को दी गई माफी  विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक हमलावर युवक कीरतपुर साहिब स्थित शिरोमणि समिति के अधीन ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी में आरजी पाठी के तौर पर नौकरी करता है।


हादसे के बाद जत्थेदार की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। उधर, प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने जत्थेदार पर हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

उध्ार तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी मल सिंह ने कहा  कि कौम के भले लिए ही डेरा प्रमुख को क्षमा करने का फ़ैसला लिया गया है। संगत के बड़े हिस्से की तरफ से इस फैसले के प्रति जताई जा रही नाराजगी के सवाल पर जत्थेदार ने कहा कि यदि श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह चाहें तो डेरा प्रमुख को माफ करने के मसले पर दोबारा विचार किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने माना कि इस फ़ैसले से कौम नाराज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed