फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder after Rape of 8 Year Old Girl

8 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, हत्या

Wed, 25 Feb 2015 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (कोटकपुरा) फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, (कोटकपुरा) फरीदकोट Updated Wed, 25 Feb 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
Murder after Rape of 8 Year Old Girl

8 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की दास्तां सुनकर रो पड़ेंगे। वहशी ने दुराचार के बाद उसकी हत्या कर दी। मामला पंजाब के फरीदकोट का है। यहां गांव कोटकपुरा में आठ साल की मासूम के साथ पहले दुराचार किया गया, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


बच्ची का शव गांव के खेतों से बरामद हुआ। खेत में काम करने गए व्यक्ति ने बच्ची का शव देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच की।
विज्ञापन


व्यक्ति ने शव की पहचान करते हुए बच्ची को गांव की ही बताया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। जांच में पता चला है कि बच्ची के साथ दुराचार करके गला घोंट कर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहला कर ले गया ‌था अज्ञात व्यक्ति

Murder after Rape of 8 Year Old Girl

पुलिस को दिए बयान में बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी बेटी सोमवार की रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसला कर साथ ले गया। आसपास के लोगों ने उसे जाते हुए देखा। काफी देर तक न लौटने पर उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की।

पिता ने बताया कि परिवार वाले उसे सारी रात तलाशते रहे, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई गई। सुबह पुलिस ने सूचना दी कि बच्ची का शव बरामद हुआ है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्यार सिंह ने बताया कि बच्ची की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या की गई है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed