{"_id":"639b32d1d503132b4a59d56b","slug":"murder-accused-arrested-in-yamunanagar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar News: मुस्तकीम हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश, लाइसेंसी पिस्तौल नहीं मिली पास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Yamunanagar News: मुस्तकीम हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश, लाइसेंसी पिस्तौल नहीं मिली पास
Thu, 15 Dec 2022 08:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 15 Dec 2022 08:30 PM IST
सार
छछरौली थाना पुलिस ने मृतक मुस्तकीम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। आरोपी ने बुधवार को खेत में जाकर अपने साथी गुरविंद्र के साथ मिलकर मुस्कीम व इकबाल को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनानगर के छछरौली के गांव हाफिजपुर के दो सगे भाई मुस्तकीम को गोली मारकर मौत के घाट उतारने व इकबाल को घायल करने वाले तिम्हों निवासी आरोपी जरनैल सिंह को सीआइए-1 टीम ने 14 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी गुरविंद्र अभी फरार है। आरोपी को शुक्रवार को रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। बहरहाल जरनैल से वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्तौल नहीं मिली है।
विज्ञापन
यह जानकारी डीएसपी नरेंद्र खटाना ने पत्रकार वार्ता में दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी जरनैल सिंह ने बताया कि मुस्तकीम से शाहाबाद के कंवरपाल व साहब सिंह को खेती की जमीन दिलवाने के बारे में बात की। जिस पर उसने गनौली में 22 एकड़ जमीन का दिखा दी। जमीन का सौदा तय करा दिया गया। इस जमीन की देखरेख के लिए कंवरपाल व साहब सिंह ने मुस्तकीम को जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
मुस्तकीम ही अपने भाई इकबाल के साथ इस जमीन से फसल की कटाई करा रहा था और पॉपुलर के पेड़ भी कटवाने थे लेकिन इस जमीन की देखरेख मुस्तकीम के करने का जरनैल सिंह विरोध कर रहा था। वह चाहता था कि जमीन की देखरेख का जिम्मा उसको मिले। जिसके चलते ही रंजिश बनी हुई थी। इसलिए मुस्तकीम अब उसकी आंखों में खटक रहा था। ऐसे में उसने बुधवार को खेत में जाकर अपने साथी गुरविंद्र के साथ मिलकर मुस्कीम व इकबाल को गोली मार दी थी। जिसमें मुस्तकीम की मौत हो गई और इकबाल घायल हो गया था। उधर, छछरौली थाना पुलिस ने मृतक मुस्तकीम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
इस तरह से दिया था घटना को अंजाम
बता दें वारदात के दिन घायल इकबाल ने बताया था कि जब वह अपने छोटे भाई मुस्तकीम के साथ खेत में गन्ने का कार्य देख रहे थे। तभी आरोपी जरनैल वहां आ गया और बहस करनी शुरू कर दी। जबकि इकबाल ने जरनैल को कहा तुम दोनों बिजनेस पार्टनर भी व दोस्त भी तो फिर किस बात का झगड़ा। इतनी बात सुनकर आरोपी तैश में आ गया और इकबाल पर फायर कर दिया। तभी मुस्तकीम वहां आया तो उसकी छाती में गोली दाग दी और वह जमीन पर गिर गया लेकिन इकबाल ने गन्ने के खेत में दौड़ना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी अपने दूसरे साथी के साथ वहां से फरार हो गया।