Chandigarh News: पीयू के हॉस्टल में एमटेक के छात्र ने लगाई फांसी, जान देने से पहले घरवालों को किया फोन
पीयू हॉस्टल में रहने वाले साथी छात्रों ने बताया कि प्रदीप ने एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक के बाद पीयू से तीन वर्षीय एलएलबी की डिग्री ली थी। पीयू से एमटेक की पढ़ाई के साथ प्रदीप यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। पिछले वर्ष यूपीएससी का साक्षात्कार दिया था लेकिन सफल नहीं हो पाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के बॉयज हॉस्टल नंबर-2 के ब्लॉक तीन के कमरा नंबर 58 में शनिवार रात लगभग 11 बजे एमटेक के छात्र प्रदीप ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के हॉस्टल में फंदा लगाने की खबर मिलते ही पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने उसे तत्काल पीजीआई पहुंचाया, जहां
डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रदीप ने आत्महत्या करने से पहले हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रह रहे अपने परिवार को फोन कर बताया कि वह जान देने जा रहा है। इसके तुरंत बाद प्रदीप के भाई ने चंडीगढ़ के सेक्टर- 22 में वाले एक परिचित को फोन कर पीयू हॉस्टल भेजा। मगर तब तक प्रदीप ने फंदा लगा लिया था।
पीयू हॉस्टल में रहने वाले साथी छात्रों ने बताया कि प्रदीप ने एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक के बाद पीयू से तीन वर्षीय एलएलबी की डिग्री ली थी। पीयू से एमटेक की पढ़ाई के साथ प्रदीप यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। पिछले वर्ष यूपीएससी का साक्षात्कार दिया था लेकिन सफल नहीं हो पाया था। वहीं, पिछले महीने यूपीएससी मेन्स की परीक्षा भी दी थी।
पिछले सत्र में पीसीएस की परीक्षा भी दी थी। छात्रों ने बताया प्रदीप लगभग एक महीने से तनाव में था। हॉस्टल में लगातार शराब भी पी रहा था। युवक ने फंदा लगाने से पहले रूममेट को जरूरी काम के बहाने से कमरे से बाहर भेज दिया था। वहीं, छात्र के आत्महत्या करने के बाद पीयू के हॉस्टल नंबर 2 के बाहर पुलिस तैनात रही। हॉस्टल का कमरा सील कर दिया गया है।
कमरे की दीवारों पर लिखीं प्रेरक पंक्तियां
युवक की कमरों की दीवारों पर कई प्रेरक पंक्तियां लिखी हैं। कमरे की दीवारों पर ट्राय ट्राय, ट्राय.. आई विल बी देयर, डू इट नाउ, इमेजिन, बिलीव, अचीव, डू द बेस्ट, कीप इट सिंपल, ट्रस्ट योर गट, आल्क पावरफुल क्वेशन, नाउ और नेवर लाइनें लिखी हैं। पीयू में देर रात साढ़े 12 बजे तक कमरे में फॉरेंसिक टीम ने जांच कर सैंपल लिए कमरे में शराब की बोतलें भी मिली हैं। इसके बाद कमरे को सील कर दिया गया।