फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mothers 'drug traffickers' and Son Facebook 'fraud'

मां 'नशे की तस्कर', बेटा फेसबुक पर 'फ्राड'

Thu, 27 Nov 2014 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(बठिंडा)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(बठिंडा) Updated Thu, 27 Nov 2014 07:55 PM IST
विज्ञापन
mothers 'drug traffickers' and Son Facebook 'fraud'

भुक्की तस्करी और ब्लैकमेलिंग के आरोपों का सामना कर रही एक महिला का बेटा करनदीप सिंह उर्फ करना पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर रौब गांठ रहा है। घटना पंजाब के मानसा(बठिंडा) की है। आरोपी सरकारी पिस्तौल और डीएसपी कार्यालय में उनकी कुर्सी पर बैठकर खींची गई फोटो आरोपी ने फेसबुक पर भी डाल रखी है। मीडिया में यह खबर आने पर वीरवार की देर शाम डीआईजी के आदेश पर एसपी हेड क्वार्टर ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


करना की फेसबुक आईडी को जब खंगाला गया तो कई अहम खुलासे हुए। फेसबुक में उसने उसने पुलिस की सरकारी पिस्तौल समेत खींची गई फोटो भी डाल रखी है। इसके अलावा कई राजनेताओं, डीएसपी के सुरक्षा कर्मियों के साथ खींची गई फोटो भी अपने फेसबुक एकाउंट में अपलोड कर रखी हैं।
विज्ञापन


कई अतिसंवेदनशील जगहों पर खिंचवाई तस्वीरें भी डाल रखी है। पुलिस विभाग के सूत्रों की माने तो उसकी डीएसपी हरमीक सिंह दयोल समेत कई पुलिस अधिकारियों से काफी नजदीकी संबंध हैं। इसके चलते वह थानों में भी जाकर रंग जमाता है और मामले निपटाने में मध्यस्थ की भूमिका भी निभाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारगुजारी से पुलिस विभाग में हड़कंप

mothers 'drug traffickers' and Son Facebook 'fraud'

करना की इस कारगुजारी की खबर मीडिया में आई तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। डीआईजी बठिंडा रेंज अमर सिंह चाहल के निर्देश पर देर शाम एसपी हेड क्वार्टर ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में जब डीएसपी हरमीक सिंह दयोल से जब बातचीत की गई तो उन्होंने पहले तो यह कहा कि इसमें क्या गलत है। जब उनका ध्यान उन्हीं के कार्यालय में उनकी कुर्सी पर बैठकर करना की खींची हुई तस्वीर पर दिलाया गया तो उन्होंने कहा कि वो इस बात की जांच करेंगे कि वो मेरी कुर्सी पर कैसे बैठा।

करना मेरे अंगरक्षकों का सहपाठी रहा है, इसलिए वो मेरे पास आता जाता है । इस बाबत एसएसपी मानसा भूपिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

अमर सिंह चाहल, डीआईजी बठिंडा रेंज ने बताया कि पुलिस की फर्जी वर्दी पहनने के आरोपी करनदीप सिंह उर्फ करने को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस उससे पहनी हुई वर्दी, पिस्तौल की जानकारी लेगी और उसकी बरामदगी कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed