{"_id":"8d39d72dfac089cf17d679fb09cc2913","slug":"mother-son-kidnapped-from-sector-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारों के यहां आई महिला और बेटे का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदारों के यहां आई महिला और बेटे का अपहरण
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 28 Dec 2013 09:28 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-16 में अपने रिश्तेदार के यहां आई जीरकपुर में रहने वाली महिला और उसके चार साल के बेटे का अपहरण हो गया।
सेक्टर-14 थाना पुलिस ने उसके पति की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 365 (किडनैपिंग) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इनमें एक आरोपी महिला का रिश्तेदार है।
पुलिस के मुताबिक, जीरकपुर स्थित रॉयल एस्टेट निवासी पुनीत बंसल ने अपनी शिकायत में कहा कि वह पिछले दिनों सेक्टर-16 में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे।
दोपहर के वक्त उनकी पत्नी रितु चार साल के बेटे अर्णव के साथ सेक्टर-16 के एक पार्क में गए थे, लेकिन उसके बाद से दोनों अब तक नहीं लौटे।
पुनीत का आरोप है कि उनके रिश्तेदार प्रदीप गोयल ने संगरूर निवासी पीयूष के साथ मिलकर उसकी पत्नी और बेटे को किडनैप किया है। प्रदीप गोयल भी जीरकपुर स्थित रॉयल एस्टेट में ही रहता है।
पारिवारिक विवाद हो सकती है वजह
पुलिस के मुताबिक, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर रितु और अर्णव की तलाश की जा रही है, लेकिन कहीं न कहीं यह पारिवारिक विवाद भी हो सकता है। फिलहाल, प्रदीप और पीयूष की धरपकड़ का प्रयास भी जारी है।