फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mother plant dirty Conspiracy against daughter

बीमार पति के इलाज के लिए मां ने रची गंदी साजिश, गर्भवती हो गई बेटी

Sun, 21 Aug 2016 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना Updated Sun, 21 Aug 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
Mother plant dirty Conspiracy against daughter
बीमार पति के इलाज के लिए मां ने रची गंदी साजिश - फोटो : Demo Pic
बीमार पति के इलाज के लिए पैसे जुटाने के लिए विवाहिता ने अपनी ही बेटी के संग गंदी साजिश रच डाली। बेटी गर्भवती हुई तो मामला सामने आया। घटना,
विज्ञापन

लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिर्सिटी (पीएयू) इलाके की है। यहां एक मां खुद ही पैसों अपनी बेटी का दुष्कर्म करवाती रही। थाना पीएयू पुलिस ने पीड़िता के
बयान पर मां और युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता के मुताबिक 13 मार्च को उसकी मां ने उसे एक युवक संदीप के साथ जाने को कहा। पहले तो वह कुछ समझी नहीं। उसे लगा शायद मां पिता की दवा
लेने के लिए उसके पास भेज रही है। दरअसल, पीड़िता के पिता बीमार थे। वह संदीप के साथ चली गई। संदीप उसे वेस्टएंड माल के नजदीक एक एकांत जगह
पर ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। उसने विरोध किया तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसने वहीं पर उससे दुष्कर्म किया।

मां की करतूत से गर्भवती हुई बेटी

Mother plant dirty Conspiracy against daughter
बीमार पति के इलाज के लिए मां ने रची गंदी साजिश - फोटो : Demo Pic
पीड़िता की मां को सबकुछ पता था कि वह अपनी बेटी को संदीप के पास क्यों भेज रही है। मां ने तीन-चार उसे संदीप के साथ और भेजा। संदीप उससे बेखौफ
दुष्कर्म करता रहा। इस बीच, पीड़िता गर्भवती हो गई। दरअसल, पीड़िता के पिता बीमार थे। मां उनके इलाज के पैसे एकत्र करने के लिए संदीप के पास भेजती थी।
वह जितनी बार भी संदीप के पास जाती वह उसकी मां को पिता के इलाज के लिए पैसे देता था। 

वहीं, पीड़िता की मां कुछ और ही बयान दे रही है। उसका कहना है कि उसकी बेटी के किसी और से संबंध हैं। थाना पीएयू पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मां
और युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआइ प्रितपाल सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed