{"_id":"58b3e53c4f1c1bbf56831775","slug":"mother-killed-son-and-committed-hanging-suicide-at-panipat-daughter-condition-critical","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पानीपतः बेटे का कत्ल करके मां ने लगाया फंदा, बेटी मौत से लड़ रही है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपतः बेटे का कत्ल करके मां ने लगाया फंदा, बेटी मौत से लड़ रही है
जगमहेंद्र सरोहा/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Tue, 28 Feb 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
पानीपत में महिला ने बेटे को मारा और फंदा लगा लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलयुगी मां ने बेटे का कत्ल करके फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। घटना हरियाणा के पानीपत की है।
गांव कवी में मां ने पहले बेटे को गला घोंट कर मारा। बेटी के सिर में कपड़े धोने वाली थापी मारी और फिर फंदा लगा लिया। पति किसी काम से घर पर आया तो यह देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और वह बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचा।
मतलौडा थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है, वहीं मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

मायके में होने वाली शादी बनी वजह
Haryana Police
थाना प्रभारी धर्मवीर खरब ने बताया कि हत्या करके सुसाइड किए जाने के पीछे का कारण महिला के मायके में होने वाली शादी बताई जा रही है। पता चला है कि मायके में शादी थी, जिसका निमंत्रण तो आया लेकिन महिला को लेने के लिए कोई नहीं आया।
इस बात को लेकर घर में सवेरे भी बहस हुई थी। उसके बाद महिला ने यह कदम उठा लिया। महिला की पहचान 27 वर्षीय मोनिका के रूप में हुई है। मृतक बेटे का नाम कविश था और वह 5 साल का था।
वहीं अस्पताल में मौत से लड़ रही बेटी का नाम कनिका है, वह 7 साल की है। मृतक के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है।