फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mother kidnap and daughter rape

मां के गले पर रखी तलवार, बेटी के साथ बलात्कार

Sun, 05 Jul 2015 08:11 AM IST
Updated Sun, 05 Jul 2015 08:11 AM IST
विज्ञापन
mother kidnap and daughter rape

पंजाब के तरनतारन जिले में मां के गले पर तलवार रख बेटी संग बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथी के साथ धमकियां देते हुए भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात को रोजाना की तरह खाना खाकर मां के साथ सोई थी। आधी रात को उसका पड़ोसी कश्मीर सिंह और चमकौर सिंह तेजधार किरपानों के साथ दाखिल हो गए।

विज्ञापन

दो दिन तो वह घर में डरे सहमे रहे

mother kidnap and daughter rape

पीड़िता ने बताया कि चमकौर सिंह ने उसकी मां की गर्दन पर तलवार रख दी, जबकि कश्मीर सिंह उसे धमकियां देते हुए उठाकर कमरे में ले गया। कमरे में उसके साथ बलात्कार किया गया।

घटना के बाद दोनों आरोपी मुंह बंद रखने के लिए उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। यह घटना 30 जून रात की है। दो दिन तो वह घर में डरे सहमे रहे।

आखिर उसने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही एएसआई रणजीत कौर ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed