{"_id":"5902fe4a4f1c1be40d8b4569","slug":"mother-jumped-into-canal-with-two-son-at-sonipat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो मासूम बेटों को लेकर नहर में कूद गई मां, खुद तो बच गई और बच्चे बह गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मासूम बेटों को लेकर नहर में कूद गई मां, खुद तो बच गई और बच्चे बह गए
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Fri, 28 Apr 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
दो मासूम बेटों को लेकर नहर में कूद गई मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने दो मासूम बेटों को लेकर स्कूल छोड़ने के लिए निकली थी, पर नहर में कूद गई। लोगों ने उसे तो बचा लिया, लेकिन बच्चे बह गए। घटना हरियाणा के सोनीपत की है। गढ़ी बिंधरौली गांव की एक महिला शुक्रवार सुबह घर से बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए निकली। लेकिन उसने गांव के पास से गुजर रही नहर में बच्चों के साथ छलांग लगा दी।
महिला व उसके दो बच्चों को डूबते देखकर लोगों ने किसी तरह महिला को बचा लिया, लेकिन उसके दोनों बच्चे नहर में बह गए। महिला के नहर में कूदने की सूचना गांव में दी गई तो वहां से काफी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बच्चों की नहर में तलाश शुरू कर दी, लेकिन कई घंटे बीतने के बावजूद उनका कुछ पता नहीं लग सका है।

कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला
दो मासूम बेटों को लेकर नहर में कूद गई मां
गढ़ी बिंधरौली की रहने वाली महिला मुनेश (28) शुक्रवार सुबह को अपने दो बच्चों पांच वर्षीय जतिन व तीन साल के यश को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली थी। वह बच्चों को स्कूल छोड़ने की जगह गांव के पास से गुजर रही नहर पर लेकर पहुंच गई। वहां उसने दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या करने के लिए नहर में छलांग लगा दी।
वहां आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने महिला को नहर में छलांग लगाते हुए देख लिया। वह तुरंत ही वहां पहुंचे और नहर से महिला को किसी तरह बाहर निकाल लिया। लेकिन बच्चों की तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं लगा। इसका पता चलने पर गांव से काफी लोग नहर पर पहुंच गए और वह भी बच्चों की तलाश में जुटे हुए है।
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी वहां पहुंच गए है तो गोताखोरों को बुलाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मुनेश के पति की छोटे बच्चे के जन्म के एक सप्ताह बाद ही मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी मुनेश के पास आ गई। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान लेने के बाद ही पता लग सकेगा कि उसने ऐसा क्यों किया है।