{"_id":"b507088bc8f61c605b825be933604f69","slug":"mother-given-poison-to-her-3-child-a-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने तीन बच्चों को पिलाया जहर पिलाया, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने तीन बच्चों को पिलाया जहर पिलाया, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Updated Tue, 29 Dec 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में महिला ने पारिवारिक कलह के चलते अपने ही तीन बच्चों को कोल्ड डि्रंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किए गए बच्चों में से पांच वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला यमुनानगर(हरियाणा) के जगाधरी के दुर्गा गार्डन इलाके का है।
विज्ञापन
रविवार देर शाम एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते अपने ही तीन बच्चों को कोल्ड डि्रंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बताया जा रहा है कि महिला नशे की हालत में थी। गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किए गए बच्चों में से पांच वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला के पति की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी राजेश जगाधरी में टैंट हाउस में काम करता है। रविवार शाम राजेश अपने काम पर गया हुआ था। पीछे घर पर उसकी पत्नी सीमा, बेटी कंचन (10), चाहत (8), बेटे वंश (5) और अंशुल (3) थे। देर शाम सीमा दुकान से कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर आई।
विज्ञापन
इस दौरान उसकी कंचन व चाहत के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद सीमा ने कंचन, चाहत और वंश को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। मकान के ऊपरी हिस्से में किराए पर रहने वाले दो किराएदारों को बच्चों के रोने की आवाज सुनी तो नीचे आकर सीमा के हाथ से कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर फेंकी। तब तक बच्चों को उल्टियां आने लगी।
उस समय सीमा भी नशे की हालत में थी। पड़ोसियों की मदद से बच्चों व सीमा को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सीमा व उसके बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां वंश को मृत घोषित कर दिया। सीमा व दोनों बच्चों को भर्ती कर लिया गया।
सूचना मिलने पर जगाधरी शहर थाना पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर उसके पत्नी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
12 साल पहले की थी दूसरी शादी:
दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी राजेश ने करीब 13 साल पहले अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। इसके बाद उसने सीमा से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद सीमा ने चार बच्चों को जन्म दिया। राजेश काम के सिलसिले में अधिकतर घर से बाहर ही रहता है। वहीं उसकी बेटी कंचन और चाहत छोटी लाइन स्थित निजी स्कूल में पढ़ती हैं। वंश भी उसी स्कूल में पढ़ता था।
राकेश कुमार, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने अपने तीन बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। घटना के समय महिला काफी नशे में थी। हालांकि यह अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसने भी जहरीला कोल्ड ड्रिंक पी है या नहीं। महिला को भी पीजीआई में भर्ती किया गया है। उसके खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर लिया गया है। मामले का पूरा खुलासा महिला से पूछताछ के बाद ही होगा।