{"_id":"5773d2ca4f1c1b576179af94","slug":"mother-did-not-given-money-for-drugs-son-shot-to-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के लिए मां से पैसे मांग रहा था नाबालिग, नहीं दिए तो गोली मार दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के लिए मां से पैसे मांग रहा था नाबालिग, नहीं दिए तो गोली मार दी
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Wed, 29 Jun 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
मां की गोली मारकर हत्या
- फोटो : demo pic
15 साल का नाबालिग नशे के लिए मां से रुपये की मांग कर रहा था नहीं दिए तो गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात पंजाब के मानसा में घटी। यहां गांव कोटधरमू में नशे के लिए पैसे न देने पर एक नाबालिग लड़का अपनी मां को गोली मारकर फरार हो गया। कोटधरमू पुलिस ने नौजवान के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव कोटधरमू का सिमरजीत सिंह (15) नशा लेने के लिए अपनी माता कुलविंदर कौर से पैसे की मांग कर रहा था। इस दौरान उसकी मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इस पर गुस्साए सिमरजीत सिंह ने अपने पिता कुलदीप सिंह की लाइसेंसी बंदूक से अपनी मां को गोली मार दी, महिला कुलविंदर कौर ने मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सिमरजीत सिंह के नाना जस्सा सिंह ने बताया कि उनका दोहता नशे का आदी था। सिमरजीत हर दिन लड़ाई झगड़ा करता था। जब कुलविंदर कौर ने पैसे देने से इंकार किया तो उसने उक्त वारदात को अंजाम दे दिया। कोटधरमू पुलिस ने नाबालिग सिमरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन