फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother and Son Died In Road Accident In Ludhiana

बेटी को छोड़ दिल्ली एयरपोर्ट से लौट रहा था परिवार, हादसे में मां-बेटे की मौत, तीन की हालत गंभीर

Thu, 22 Aug 2019 09:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Aug 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
Mother and Son Died In Road Accident In Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली रोड साहनेवाल के पास जिमीदारा ढाबे के सामने गुरुवार सुबह सड़क किनारे खड़े कंटेनर से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। कार में अमृतसर का एक परिवार था जो बेटी को कनाडा रवाना करने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से लौट रहा था। 

विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और शेरपुर चौक स्थित एसपीएस अस्पताल में दाखिल कराया। कार ड्राइवर अमृतसर के बटाला रोड स्थित विजय नगर निवासी दर्शन सिंह और उनकी मां सतिंदर कौर की हादसे में मौत हो गई। एसपीएस अस्पताल में दर्शन की पत्नी सिमरनजीत कौर, बेटा हरमनप्रीत और भतीजी जीवी शाह की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


थाना साहनेवाल की पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दर्शन सिंह और सिमरनजीत कौर की बेटी हरसिमरन गुलरी को कनाडा जाना था। गुरुवार सुबह उसकी दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट थी। वह परिवार सहित बेटी हरसिमरन को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को छोड़ने के बाद वह दिल्ली से अमृतसर के लिए निकल पड़े। दर्शन सिंह गाड़ी चला रहा था। उसकी मां सतिंदर कौर आगे बैठी थी। सिमरनजीत कौर, उसका बेटा हरमनप्रीत सिंह और भजीती जीवी शाह पीछे बैठे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह साहनेवाल के पास पहुंचे तो जिमीदारा ढाबे के सामने एक कंटेनर सड़क किनारे खड़ा था और ड्राइवर साइड पर खड़ा था। 

तेज रफ्तार गाड़ी सीधे कंटेनर में जा घुसी। इससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनते ही वहां से गुजर रहे वाहन भी रुक गए और आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। हादसे के तुरंत बाद कंटेनर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। लोगों ने काफी मुश्किल से सभी को बाहर निकाला लेकिन सतिंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। दर्शन सिंह की कुछ समय बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 

घायल हरमनप्रीत सिंह और बच्ची जीवी शाह की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि ड्राइवर का अभी पता नहीं चल पाया है। कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों मृतकों के पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवा दिए जाएंगे। हादसे में घायल तीनों की हालत अभी गंभीर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed