फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patiala Double Murder: Mother and son brutally murdered in Patiala

डबल मर्डर से पटियाला में हड़कंप: बाथरूम में मिलीं मां और बेटे की लाशें, दोनों की गर्दन पर हुआ हमला

Wed, 26 Jul 2023 09:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Jul 2023 09:53 PM IST
सार

दोहरे हत्याकांड से पंजाब के पटियाला में हड़कंप मच गया। मां और बेटे की खून से लथपथ लाशें बाथरूम में मिलीं। वारदात का खुलासा पिता के घर लौटने पर हुआ। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Patiala Double Murder: Mother and son brutally murdered in Patiala
मृतक महिला की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला में एक घर में बुधवार शाम को मां और बेटे के खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान जसवीर कौर (50) और हरविंद्र सिंह उर्फ जग्गी (26) के तौर पर हुई है। मामला थाना त्रिपड़ी के शहीद ऊधम सिंह नगर की गली नंबर 11 का है।

विज्ञापन


आसपास के लोगों के मुताबिक जब हरविंद्र सिंह के पिता गुरमुख सिंह शाम को घर लौटे तो कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन काफी देर तक किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने कई बार अपने बेटे और पत्नी को आवाज भी लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद गुरमुख सिंह ने पास के एक घर से सरिया लेकर अंदर से कुंडी को तोड़ा। अंदर प्रवेश करने पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सोफे और कमरे में रखे बेड में खून के छींटे थे। 
विज्ञापन


उसने बाथरूम का दरवाजा खोला तो अंदर खून से लथपथ जसवीर कौर और जग्गी का शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। देर शाम तक पुलिस जांच में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी बोले- कोई आवाज भी नहीं सुनाई दी

जानकारी के मुताबिक जग्गी का पिता सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हैं। पिछले कुछ समय से ई-रिक्शा चलाते थे जबकि जग्गी पढ़ाई कर रहा था। दोपहर को मां-बेटा घर पर ही थे। पिता काम से बाहर गया था। शाम को जब वह वापस आए तो वारदात के बारे में पता चला। पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें कोई आवाज भी सुनाई नहीं दी।

धारदार हथियार से गर्दनों पर किया गया वार

एसपी (सिटी) मोहम्मद सरफराज के मुताबिक जसवीर कौर और हरविंदर सिंह के शव पर चोट के कई निशान हैं। दोनों की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किया गया है। उन्होंने बताया कि घर की दूसरी मंजिल से पहले में आने के खातिर दो गेट लगे हैं लेकिन दोनों अंदर से बंद थे। फिलहाल कुछ पक्के तौर पर कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि घर के बगल एक खाली प्लॉट है। कहीं आरोपियों ने प्लॉट से घर में प्रवेश तो नहीं किया। इस एंगल से भी जांच की जा रही है।

खून के धब्बे धोने की कोशिश

घर में जांच के दौरान पुलिस को फर्श पर पानी पड़ा मिला है। शक है कि आरोपियों ने खून के धब्बों को साफ करने की कोशिश की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed