{"_id":"5c98887fbdec221431496cd7","slug":"mother-and-grand-father-sold-daughter-for-money-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः पैसों की खातिर नाना और मां ने बेची बेटी, 10 आरोपियों पर दर्ज किया गया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरोजपुरः पैसों की खातिर नाना और मां ने बेची बेटी, 10 आरोपियों पर दर्ज किया गया केस
Mon, 25 Mar 2019 01:26 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फिरोजपुर में रिश्ते हुए तार-तार, पैसों की खातिर नाना और मां ने अपनी बेटी को बेच दिया। खरीदने वाले लोग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करते रहे। थाना मक्खू पुलिस ने पीड़िता के बयान पर बेचने और दुष्कर्म करने वाले दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई सतनाम सिंह के मुताबिक, 22 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी मां और नाना ने पैसों की खातिर उसे आरोपी सतपाल सिंह के पास बेच दिया। सतपाल ने उससे शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे आरोपी बाज सिंह, सुखवीर सिंह, काबल सिंह व गुरदेव सिंह के हवाले कर दिया। उक्त सभी आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।
किसी तरह आरोपियों के चुंगल से निकल कर पीड़िता अपने नाना और मां के पास पहुंची। नाना और मां फिर आरोपियों के साथ मिल गए। पीड़िता गांव में ही गुरपाल सिंह नामक व्यक्ति के साथ रहने लगी। आरोपी जज सिंह व निरवेल सिंह उसे धमकी देने लगे कि यदि उनके पास दोबारा नहीं आई तो गुरपाल सिंह को किसी झूठे केस में फंसा दिया जाएगा।
विज्ञापन
एएसआई सतनाम सिंह के मुताबिक पीड़िता के बयान पर आरोपी सतपाल सिंह, बाज सिंह, सुखवीर सिंह, काबल सिंह, निर्मल सिंह, कुलदीप कौर, मनजीत कौर, जज सिंह, निरवेल सिंह व गुरदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।