फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother and daughter died in road accident at Bilaspur

ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को मारी टक्कर, टायर के नीचे आने से दोनों की मौत, 50 मी तक घसीटा

Sat, 09 Nov 2019 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Nov 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter died in road accident at Bilaspur
प्रतीकात्मक तस्वीर

साढौरा मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पहले एक रेहड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद सामने से आ रही स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार मां-बेटी टायर के नीचे आ गई और ट्रक उन्हें 50 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन


राहगीरों ने दोनों महिलाओं को ट्रक के नीचे से निकाला और सामुदायिक केंद्र में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है मृतक सुनीता के भाई की छह महीने पहले ही मौत हुई है। अब उसकी मौत से ससुराल और मायके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रक ने दो वाहनों को मारी टक्कर 
गांव मुंडा खेडा निवासी 38 वर्षीय अनीता 18 साल की बेटी कृति के साथ स्कूटी पर भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बिलासपुर के लिए निकली थी।  लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के समीप सामने से आ रहे एक तेज गति के ट्रक ने पहले रेहड़ी को टक्कर मारी। इससे रेहड़ी का टायर फट गया। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी को अपने चपेट में ले लिया। दोनों को एंबुलेंस की सहायता की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलासपुर लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में पढ़ने के लिए दिवाली पर खरीदी थी स्कूटी

मृतक कृति के पिता राम कुमार ने बताया कि वह बिलासपुर में एक सब्जी की दुकान पर काम करता है। बेटी कृति अभी 12वीं क्लास में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। उसके बाद उसे कॉलेज जाना था।

वह काफी समय से स्कूटी खरीदने की कह रही थी। क्योंकि उसे नई स्कूटी पर कॉलेज जाना था। दीवाली पर ऑफर के चलते उन्होंने नई स्कूटी खरीद कर बेटी को दी थी। उसे क्या पता था कि जिस स्कूटी को खरीदने के लिए बेटी जिद कर रही थी, वहीं उसकी मौत की वजह बन जाएगी। 

शादी में शरीक होने के लिए निकली थी घर से
सुनीता और उसकी बेटी कृति स्कूटी लेकर जगाधरी के गांव भटली में शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। उन्हें स्कूटी को बिलासपुर खड़ा करके बस से भटली में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाना था। कृति का एक भाई भी है जो उसके साथ ही उसके स्कूल में पढ़ता है। 

पढ़ने में होनहार थी कृति, डॉक्टर बनने का था सपना
कृति की प्रिंसिपल अंजू गोस्वामी और क्लास टीचरों का कहना है कि कृति पढ़ने में होशियार थी और उसका सपना उच्च पढ़ाई करके डॉक्टर बनने का था, लेकिन इससे पहले ही वह चली गई। बच्ची की मौत की सूचना स्कूल में भी पहुंची। उन्होंने छात्रा की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed