फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   most wanted sharp shooter died at police encounter

एक लाख का इनामी शार्प शूटर मुठभेड़ में ढेर

Sat, 30 May 2015 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार/उकलाना।
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार/उकलाना। Updated Sat, 30 May 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
most wanted sharp shooter died at police encounter

गांव कंडूल और नहला में पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ में कुख्यात इनामी बदमाश मनजीत देपल की मौत हो गई। कार से भाग रहे दो अन्य बदमाशों को पुलिस की दूसरी टीम ने घेर लिया। इसमें रोहतक के खरकड़ी गांव के बदमाश मनदीप को गोली लगी। पुलिस ने उसे और उसके साथी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आईजी हिसार की टीम को सूचना मिली थी कि कुख्यात बदमाश मनजीत निवासी गांव देपल और खरकड़ा निवासी मनदीप गांव नहला में अपने साथी सचिन के रिश्तेदार की शादी में आने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने इनको काबू करने के लिए कई टीमों का गठन कर रणनीति तैयार की। आईजी की टीम ने गांव नहला, फतेहाबाद में उस स्थान को घेर लिया जहां शादी चल रही थी। बताते हैं कि उस दौरान मनजीत देपल वहीं था, जबकि मनदीप और सचिन बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी अनिल राव ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने यहां मनजीत को ललकारा। इस पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और गली में भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो गोली लगने से मनजीत देपल मारा गया। पुलिस मुठभेड़ में अपने साथी मनजीत की मौत की खबर सुनकर मनदीप और सचिन होंडा सिटी कार में सवार हो कर भाग लिए। पुलिस की दूसरी टीम ने इन दोनों को गांव कंडूल के पास घेर लिया।

पुलिस के साथ मुठभेड़ में सचिन को काबू कर लिया गया। भागने का प्रयास कर रहे मनदीप की टांग में पुलिस की गोली लगी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कालेज में दाखिल कराया।


पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से कुछ विदेशी डालर, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक बदमाश के पास से लव लेटर भी बरामद किया है। मनजीत और मनदीप पर हरियाणा एवं राजस्थान पुलिस की ओर से इनाम घोषित किया गया था। दोनों अनेक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed