फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Most Wanted Of Delhi, UP, Haryana And MP Arrested In Jhajjar

मुठभेड़ के बाद दो मोस्टवांटेड गिरफ्तार, हत्या, लूट जैसी 21 वारदात में चार राज्यों को थी तलाश

Thu, 29 Aug 2019 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Most Wanted Of Delhi, UP, Haryana And MP Arrested In Jhajjar
प्रतीकात्मक तस्वीर

गांव जसौर खेड़ी में केएमपी के पास पुलिस ने मुठभेड़ में चार राज्यों के दो मोस्टवांटेड बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की पहचान सनम डागर उर्फ सोनू पुत्र महेश कुमार निवासी गांव समसपुर खालसा (दिल्ली) और इब्राहिम उर्फ चीकू पुत्र अकबर अली निवासी गांव बवाना (दिल्ली) रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पकड़े जाने से पहले दोनों बदमाशों ने पुलिस पर एक-एक फायर भी किया। बाइक सवार दोनों बदमाशों के पास से दो 315 बोर की पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों ने मर्डर, लूट और डकैती जैसी 21 संगीन वारदात का खुलासा किया है। मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया। दोनों को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन


एसटीएफ को चकमा दे चुका गैंग
बदमाश सनम डागर जून 2019 में थाना खरखोदा (सोनीपत) के एरिया में हुई एसटीएफ हरियाणा की टीम के साथ मुठभेड़ के दौरान चकमा देकर भाग गया था। पकड़े गए बदमाशों ने जो 21 वारदात कबूली हैं, उनमें झज्जर में चार, गुरुग्राम में एक, रोहतक में दो, सोनीपत में एक, उत्तर प्रदेश में एक, मध्यप्रदेश में एक और 11 वारदात दिल्ली में की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली, एमपी और यूपी पुलिस ने रखा था इनाम
बदमाश सनम डागर को पकड़ने के लिए दिल्ली व मध्यप्रदेश पुलिस ने 50/50 हजार रुपये का इनाम और उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दूसरे बदमाश इब्राहिम उर्फ चीकू को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

ऐसे आए दोनों पकड़ में

 एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि सीआईए टीम ने सूचना के आधार पर जसोरखेड़ी में नाका लगा दिया। इसी दौरान शक के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को काबू करने का प्रयास किया। पुलिस से घिरा देख बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम की तरफ फायर कर दिया। 

फायर से सीआईए प्रभारी बाल-बाल बचा। वहीं दूसरे बदमाश ने मोटरसाइकिल को मोड़कर भगाने की कोशिश की, लेकिन बाइक स्लिप होकर वहीं गिर गई। इसके बाद बाइक को वहीं छोड़कर भागते हुए बाइक चालक ने भी पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने भी अपने बचाव और आरोपियों को पकड़ने की नियत से हवाई फायर किया। इसके बाद पुलिस ने बचते-बचाते दोनों बदमाशों को काबू कर लिया। 

दोनों ने इन वारदात का किया खुलासा

  •  2 फरवरी 2019 को जसबीर निवासी लडरावन की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था।
  •  26 जुलाई 2018 को बहादुरगढ़ स्थित होटल रैड हट के मैनेजर पर गोलियां चलाने की वारदात में शामिल थे।
  •  28 जुलाई 2018 को बहादुरगढ़ स्थित धामड़िया जनरल स्टोर से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने और फायर करने की वारदात को अंजाम दिया था।
  •  26 अप्रैल 2019 को गांव आसौदा स्थित एक दुकान पर फायर करने की वारदात में शामिल थे।
  • 21 दिसंबर 2017 को सेक्टर-5 गुरुग्राम स्थित मुथूट फाइनेंस से लूटपाट करने की कोशिश की थी।
  •  23 मार्च 2019 को आईएमटी रोहतक के एरिया से एक मोटरसाइकिल छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
  •  07 मई 2019 को गांव गिझी थाना सांपला जिला रोहतक के एरिया में एक व्यक्ति की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था।
  •  मई 2018 में गांव वाजिदपुर दिल्ली के एरिया में मोनू नाम के व्यक्ति को गोली मारी थी। 
  •  करीब 3 महीने पहले मेट्रो विहार दिल्ली के एरिया में भालू नाम के व्यक्ति को गोली मारी थी।
  •  एक वर्ष पहले मुंडका से एक ब्रेजा गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।

  •  एक वर्ष पहले झांसी (उत्तर प्रदेश) में चार लोगों को गोली मारने की वारदात की थी, जिनमें एक की मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सनम डागर को पकड़ने के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
  •  पांच महीने पहले सरगम इलेक्ट्रॉनिक्स नजफगढ़ के मालिक पर गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया था।
  •  करीब 8 महीने पहले द्वारका मार्केट दिल्ली के एरिया से एक क्रेटा गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। 
  • करीब 5 महीने पहले जिला भिंड मध्यप्रदेश के एरिया से भीम यादव नामक मुलजिम को पुलिस कस्टडी से छुड़वाने की वारदात को अंजाम दिया था।
  •  करीब 2/3 महीने पहले बुवाना दिल्ली के एरिया में अनिल नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था।
  • करीब तीन-चार महीने पहले रोहिणी दिल्ली के एरिया से गोली मारकर एक स्विफ्ट गाड़ी छिनने की वारदात को अंजाम दिया था।
  •  करीब ढाई महीने पहले मेट्रो विहार नरेला दिल्ली के एरिया में एक व्यक्ति को गोली मारी थी।
  • पकड़े गए बदमाशों ने करीब तीन महीने पहले बुवाना दिल्ली के एरिया में पिस्तौल के बल पर स्विफ्ट गाड़ी सवार व्यक्ति से नकदी रुपये व गाड़ी छिनने की वारदात को अंजाम दिया था।
  •  करीब 3 महीने पहले होंडा कंपनी की गाड़ी के चालक को गोली मारकर गाड़ी छीनने की वारदात की थी।
  •  करीब 2/3 महीने पहले नरेला दिल्ली के एरिया से परचून की दुकान से पिस्तौल की नोक पर आठ लाख रुपये लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed