फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Most Wanted Gulab Singh arrested in Panchkula violence case

पंचकूला हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड गुलाब सिंह गिरफ्तार, एसआईटी ने जीरकपुर से दबोचा

Sun, 05 Aug 2018 02:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Updated Sun, 05 Aug 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
Most Wanted Gulab Singh arrested in Panchkula violence case
आरोपी गुलाब सिंह को ले जाती पुलिस
 साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पिछले साल 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा और आगजनी के मामले में मोस्ट वांटेड व 50 हजार के इनामी गुलाब सिंह को एसआईटी ने जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया। गुलाब सिंह को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 
विज्ञापन


 माना जा रहा है कि डेरा प्रमुख का बेहद करीबी गुलाब सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब हिंसा मामले के मास्टरमाइंड आदित्य इंसां की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है क्योंकि वह आदित्य इंसां का बेहद करीबी है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डेरा की कोर कमेटी का मेंबर और साधु गुलाब सिंह डेरा सच्चा सौदा, सिरसा में रहता था। 25 अगस्त को हुई हिंसा के दिन और इससे पहले 17 अगस्त को सिरसा में हुई मीटिंग में भी वह मौजूद था। गुलाब सिंह के खिलाफ हिंसा, साजिश, देशद्रोह सहित अन्य धाराओं के तहत सेक्टर-5 थाने में एफआईआर दर्ज है। हिंसा के बाद 25 अगस्त से वह लगातार फरार चल रहा था।   
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरे में बना दिया गया था नपुंसक 
सिरसा डेरे में गुलाब सिंह को भी नपुंसक बना दिया गया था। बता दें कि बीते शुक्रवार को ही साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में सीबीआई कोर्ट ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम समेत तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed