फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   most wanted gangster ankit bhadu ancounter in Zirakpur of Punjab

इधर चल रहा था एनकाउंटर, उधर अपडेट हो रहा था मारे गए अंकित भादू का फेसबुक...अब बना रहस्य

Fri, 08 Feb 2019 12:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Feb 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
most wanted gangster ankit bhadu ancounter in Zirakpur of Punjab
जीरकपुर एनकाउंटर

राजस्थान के कुख्यात गैंग लारेंस बिश्नोई के नामी गैंगस्टर अंकित भादू का पंजाब पुलिस ने जीरकपुर के गांव पीरमुच्छल्ला में एनकाउंटर कर दिया। जबकि उसके 2 अन्य साथियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ गिंदा काणा और जर्मनजीत उर्फ जर्मन निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 30 से 35 मिनट तक चले इस ऑपरेशन में गैंगस्टर अंकित और पुलिस के बीच काफी फायरिंग हुई, जिसमें अंकित भादू जख्मी हो गया और  सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने गैंगस्टर अंकित भादू के मृत होने की पुष्टि की है। दूसरी ओर, पुलिस ने अंकित के साथ रहने वाले 2 अन्य गैंगस्टरों खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

पहचान छिपाकर बैठे थे गैंगस्टर, पुलिस को मिली सूचना

most wanted gangster ankit bhadu ancounter in Zirakpur of Punjab
अंकित भादू का फेसबुक अकाउंट हो रहा था अपडेट

पीरमुच्छल्ला में एनकाउंटर को लीड कर रहे आर्गेनाइज क्राइम कंट्रोल (ओसीसी) के एआईजी गुरमीत चौहान ने बताया कि राजस्थान के गैंग लारेंस बिश्नोई के कुख्यात गैंगस्टर अंकित भादू के पंजाब में छिपे होने की सूचना मिली, जिसकी तलाश के लिए ओसीसी टीम के सदस्य लंबे समय से जुटे थे।

टीम के सदस्यों को पता चला कि गैंगस्टर अंकित भादू अपने 2 अन्य साथियों के साथ जीरकपुर के गांव पीरमुच्छल्ला में अपनी पहचान छिपाकर फ्लैट किराए पर लेकर रह रहा है। दूसरी ओर, सूचना को आधार बनाकर डीएसपी विक्रमजीत बराड़ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। 

कौन चला रहा अंकित भादू का फेसबुक अकाउंट 

most wanted gangster ankit bhadu ancounter in Zirakpur of Punjab
पुलिस की गिरफ्त में गैंगस्टर अंकित का साथी

अंकित भादू के एनकाउंटर के बाद उसका फेसबुक अकाउंट कौन चला रहा है। उसके अकाउंट पर डाले के अपडेट्स में चैनल वालों को लास्ट वार्निंग दी जा रही है। लिखा गया है कि चैनल वालों झूठी अफवाह न फैलाओ। ये लास्ट चेतावनी है। सलाम शहीदा नूं।  

मंजू ने पति और भाई को बताई आप बीती 
जब पुलिस और गैंगस्टर अंकित भादू के बीच फायरिंग चल रही थी। उसी समय लक्ष्मी अपार्टमेंट की मंजू काफी डर गई। दस मिनट तक तो वह समझ नहीं पाई, कि ये हो क्या रहा है। उसके बाद उसने अपने पति विकास और अपने भाई सोनू को कॉल कर मामले की जानकारी दी। दोनों भागकर मौके पर पहुंचे तो फायरिंग चल रही थी। शाम साढ़े छह से रात साढ़े नौ बजे तक विकास और मोनू बाहर खड़े रहे। मंजू का भाई और उसका पति उसकी खैरियत जानते रहे। वह इतना डर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed