फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   more than 1 crore rupees robbed from axis bank cash van at rajpura

गन प्वाइंट पर बड़ी वारदात, कैश वैन से लूट ले गए एक करोड़ 33 लाख

Tue, 02 May 2017 05:24 PM IST
सुदेश तनेजा/अमर उजाला, राजपुरा(पंजाब)
सुदेश तनेजा/अमर उजाला, राजपुरा(पंजाब) Updated Tue, 02 May 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
more than 1 crore rupees robbed from axis bank cash van at rajpura
राजपुरा में कैश वैन लूटी
गन प्वाइंट पर लूट की बड़ी वारदात अंजाम दी गई। लुटेरे करीब एक करोड़ 33 लाख रुपये लेकर फरार हो गए हैं। वारदात चंडीगढ़-पटियाला हाईवे पर बनूड़ के पास चितकारा यूनिवर्सिटी के सामने अंजाम दी गई।
विज्ञापन


कैश वैन एक्सिस बैंक की बताई जा रही है। वह एटीएम ने पैसे डालने के लिए निकली थी कि यूनिवर्सिटी के बाहर वैन को लुटेरों ने घेर लिया। उन्होंने पिस्तौलें व बंदूकें तानकर सभी को बाहर निकाला और वैन से बैग ले उड़े।
विज्ञापन

कैश वैन को गोली मारी

more than 1 crore rupees robbed from axis bank cash van at rajpura
राजपुरा में कैश वैन लूटी
इस दौरान लूटेरों द्वारा की गई गोलीबारी में कैश वैन का ड्राइवर घायल हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि लुटेरे स्कॉर्पियो में फरार हुए। वहीं पुलिस की तरफ से लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed