फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with woman and beaten

पहले महिला को छेड़ा, पुलिस में शिकायत दी तो पीटा

Sat, 23 May 2015 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 May 2015 09:21 AM IST
विज्ञापन
molestation with woman and beaten

युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला को छेड़ा। शिकायत देने पर पुलिस ने युवक को पीटा। गुस्साए युवक ने पुलिस की पिटाई का बदला लेने के लिए शुक्रवार को अपने साथियों सहित घर के बाहर परिवार पर हमला बोल दिया। मामला चंडीगढ़ का है।

विज्ञापन


लाठी और लोहे के रॉड से अंधाधुंध वार करने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवती की हालत गंभीर है। सभी घायल सेक्टर-16 जीएमएचएस अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, अस्पताल में भर्ती दूसरे पक्ष के लोग भी विवाद में चोट लगने का दावा कर रहे हैं। विवाद सेक्टर-54 में छेड़छाड़ को लेकर हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेक्टर-54 आदर्श कालोनी की एक नवविवाहिता 22 अप्रैल को सेक्टर-16 के जीएमएचएस अस्पताल में चेकअप कराने आई थी। आरोप है कि जब वह अस्पताल से बाहर निकली तो पीछा करते हुए पहुंचे पड़ोसी युवक राम ने उससे छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत लेडी ने अपने परिजनों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले की शिकायत तत्काल सेक्टर-16 पुलिस चौकी में की। इसके बाद 16 मई को चौकी के बीच दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लेडी का आरोप है कि 20 मई को आरोपी युवक राम ने कालोनी में घर के बाहर फिर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने लेडी से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस घटना की शिकायत परिजनों ने सेक्टर-56 स्थित थाना पुलिस में दी।

पिटाई से म‌‌हिला गंभीर, परिवार के 5 घायल

molestation with woman and beaten

थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया और दोनों से बातचीत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को थाने में पीटा। जब वह घर जाने लगे तो थाना प्रभारी ने कहा कि आप लोग कुछ दिनों के लिए कहीं बाहर चले जाएं।

मामला शांत होने के बाद फिर आ जाना। लेडी का कहना है कि वह लोग बाहर जाने के लिए घर से निकलते ही थे कि आरोपी युवक अपने 10-12 साथियों के साथ वहां पहुंच गया। उसने गाली-गलौच करते हुए परिवार के सदस्यों पर हमला बोल लिया।

युवकों के हाथों में डंडे और लोहे की रॉड थी। आरोपियों ने उन पर अंधाधुंध वार किए। जिससे काफी चोटें आई हैं। उन्होंने घटना की शिकायत कंट्रोल रूम पर की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस आरोपी पक्ष को जिप्सी में लेकर अस्पताल गई, जबकि उन्हें आटो से अस्पताल पहुंचने का कहा।

विवाद में घायल हुए लोग: आदर्श कालोनी में हुए विवाद में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान चंदन (लेडी का पति), सुरेश (ससुर), राधा (सास) और ननद गीता के रूप में हुई है। गीता के सिर में लोहे की रॉड लगने से उसकी हालत गंभीर है। डाक्टरों का कहना है कि गंभीर घायलों का सिटी स्कैन कराया गया। हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं।

विवाद को लेकर जब सेक्टर-39 थाना प्रभारी रंजोत सिंह से बात कई गई तो उन्होंने जानकारी देने से साफ मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed