{"_id":"f8ac3240f9ba519f317e40da5f577967","slug":"molestation-with-teenager-patient-pgi-staff-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PGI में पेशेंट से छेड़छाड़, लैब टेक्नीशियन काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
PGI में पेशेंट से छेड़छाड़, लैब टेक्नीशियन काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई का लैब टेक्नीशियन को इलाज के लिए आई लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लड़की पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से एडवांस आई सेंटर में आंखें चेक कराने आई थी।
विज्ञापन
आंखें चेक करने के बहाने आरोपी ने कमरे में ले जाकर लड़की के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार वीरवार को लड़की पीजीआई आंखें चेक कराने आई थी। आरोपी विक्रम सिंह वहीं लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
उसने गर्ल पेशेंट को आई चेक करने के लिए कमरे में बुलाया और गलत हरकतें करने लगा। इस पर लड़की ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद परिजनों ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस आरोपी और लड़की को पीजीआई पुलिस चौकी ले गई। पीड़ित के परिजनों के मुताबिक देर शाम तक पुलिस वाले समझौता करने का दबाव बनाते रहे। लेकिन परिजन आरोपी पर मामला दर्ज कराकर ही माने।
लड़की की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर धनास निवासी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।